नागपुर की दिव्या देशमुख ने जीता विश्व जूनियर गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप 2024 का खिताब, फडणवीस ने दी बधाई
विश्व जूनियर गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप 2024 में महाराष्ट्र के नागपुर की बेटी दिव्या ने जीत कर ट्राफी अपने नाम कर ली है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिव्या की प्रशंसा करते हुए बधाई दी है।
डिप्टी सीएम फडणवीस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की, जिसमें उन्होंने विदेशी धरती पर भारत और महाराष्ट्र का नाम रोशन करने वाली बेटी की उसकी ट्राफी के साथ फोटो भी शेयर की है।

देवेद्र फडणवीस ने दिव्या की शानदार जीत के बारे में जानकारी शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा
"विश्व जूनियर गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप 2024 का खिताब जीतने की इस शानदार सफलता के लिए दिव्या देशमुख को बधाई। गौरव की बात है कि यह खिताब जीतने वाली नागपुर की यह बेटी चौथी भारतीय महिला बन चुकी हैं। वहीं उन्होंने विश्व की टॉप 20 महिलाओं की सूची में भी जगह बना ली है।
डिप्टी सीएम ने आगे लिखा उनकी जीत असाधारण प्रतिभा और दृढ़ समर्पण को दर्शाती है, जो अन्य सभी महिलाओं को प्रेरित करेगी। आपके शानदार प्रदर्शन को सलाम एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।खूब आगे बढ़ो, भारत का नाम रोशन करते रहो!"












Click it and Unblock the Notifications