'मुंबई में लहराएगा भगवा', BMC चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस बड़ा दावा
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम व दिग्गज बीजेपी नेता देवेंद्र फड़णवीस (Deputy CM Devendra Fadnavis) बीएममसी चुनाव ( BMC) को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार भाजपा का भले ही सीटों का नुकसान कम हुआ हो, लेकिन वोट प्रतिशत कम नहीं था। फड़णवीस ने कहा कि मुंबई में महाविकास अघाड़ी से महायुति को दो लाख अधिक वोट मिले हैं। बीजेपी ने अब बीएमसी चुनाव को लेकर कहा कि एक बार फिर मुंबई में भगवा झंडा लहराएगा।
डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस की मौजूदगी में रविवार को मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार किरण शेलार के प्रचार के लिए बांद्रा के रंगशारदा सभागार में विजय संकल्प मेला आयोजित किया। इसमें फडणवीस, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार, विधायक अतुल भटखलकर, प्रवीण दारेककर, पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, मनोज कोटक और अन्य शामिल हुए।

बता दें राजनीतिक दलों ने बीएमसी चुनाव की तैयारियां तेज़ कर दी है। इस हफ्ते शनिवार को मालाड (ईस्ट) में उत्तर मुंबई जिला कांग्रेस के नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने बीएमसी (BMC) की सभी 227 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। इस मौके पर एआईसीसी सचिव और प्रदेश के सह प्रभारी आशीष दुआ, कैबिनेट मंत्री असलम शेख, मुंबई महिला कांग्रेस अध्यक्ष अजंता यादव, उत्तर मुंबई जिला कांग्रेस के प्रभारी शिवजी सिंह समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हुए।
इससे पहले गुरुवार को मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार किरण शेलार के प्रचार के लिए बांद्रा के रंगशारदा सभागार में विजय संकल्प मेला आयोजित किया गया। इसमें फडणवीस, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार, विधायक अतुल भटखलकर, प्रवीण दारेककर, पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, मनोज कोटक समेत अन्य बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।












Click it and Unblock the Notifications