अजित पवार ने मंच पर कर दी ऐसी हरकत जिसकी हो रही खूब चर्चा, चाचा शरद पवार भी थे मौजूद

Maharashstra news: महाराष्ट्र में गुरुवार को हुई एक घटना ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। महाराष्‍ट्र के डिप्‍टी सीएम अजित पवार ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के मंच पर ऐसी हरकत कर दी, जिसकी जमकर चर्चा हो रही है। यहां तक कि इस घटना पर अजित पवार को मीडिया के सामने सफाई तक देनी पड़ गई।

दरअसल, पुणे के वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट की वार्षिक के समारोह में चीफ गेस्‍ट के तौर पर उपमुख्‍यमंत्री अजित पवार और उनके सगे चाचा शरद पवार पहुंचे थे। यहां पर शरद पवार के बगल में ही शरद पवार की सीट थी और टेबिल पर दोनों के नाम की नेम प्‍लेट अगल-बगल में लगी थी लेकिन अजित पवार ने ऐसी हरकत की जिसके कारण अजित पवार की आलोचना हो रही है।

Ajit Pawar

बता दें महाराष्‍ट्र की उपमुख्‍यमंत्री अजित पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के संरक्षक शरद पवार के भतीजे हैं। वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट की वार्षिक सामारोह में दोनों ही पहुंचे थे लेकिन अजित पवार ने मंच पर जानबूझकर बैठने की व्यवस्था बदलवा दी ताकि उन्हें अपने चाचा शरद पवार के साथ न बैठना पड़े।

अजित पवार ने बदल दी नेम प्‍लेट

अजित पवार ने मंच के टेबल पर लगी नेम प्‍लेट बदलने की मामूली सी हरकत कर दी। जिस पर सभी की नजर भी पड़ गई। टेबल पर नाम की प्लेट बदलकर अजित ने अपने चाचा के बजाय नवनियुक्त सहकारिता मंत्री बाबासाहेब पाटिल के बगल में अपनी नेम प्‍लेट रखवा दी और वहां बैठ गए।

हालांकि, मतभेद होने के बावजूद अजीत और शरद पवार दोनों ने अपने भाषणों में एक-दूसरे का संक्षिप्‍त रूप से जिक्र किया। इस घटना ने राजनीतिक हलकों और मीडिया में तुरंत अटकलों और चर्चाओं को जन्म दिया।

अजित पवार ने दी सफाई, बताया क्‍यों चाचा के बगल नहीं बैठे?

हालांकि, अजीत पवार ने प्रेस को दिए गए एक बयान में अपनी इस हरकत पर सफाई देते हुए कहा "यह खबर नहीं हो सकती। बाबासाहेब पाटिल पहली बार सहकारिता मंत्री बने थे और वे शदर पवार साहब से बात करना चाहते थे। इसलिए मैंने बैठने की व्यवस्था बदलने के लिए कहा।"

चाचा-भतीजे के बीच तनाव हुआ उजागर

अजित पवार की ये हरकत केवल प्रोटोकॉल का ही उल्लंघन नहीं है, बल्कि दशकों से महाराष्ट्र की राजनीति में जिस पवार परिवार की पार्टी का दबदबा रहा उसी परिवार के बेटे द्वारा सार्वजनिक कार्यक्रम में नेम प्‍लेट बदलने जैसी मामूली सी हरकत कर ये साबित कर दिया है कि प्रभावशाली पवार परिवार के बीच कितना ज्‍यादा तनाव है

गौरतलब है कि अजित पवार और शरद पवार के बीच तनाव को सामने वाली ये पहली घटना नहीं है। जनवरी की शुरुआत में, बारामती में एक कृषि प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान, दोनों ने एक मंच साझा किया, फिर भी उन्होंने बातचीत में शामिल होने से परहेज किया। जबकि अजित पवार ने अपने भाषण में अपने चाचा का जिक्र किया, शरद पवार ने स्पष्ट रूप से जवाब देने से परहेज किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+