बेमौसम बारिश से हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण करेंगे महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे

बेमौसम बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए सीएम एकनाथ शिंदे अहमदनगर और धाराशिव का हवाई सर्वे करेंगे।

eknath shinde in maharashtra

महाराष्ट्र में हो रही बेमौसम बारिश किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बनकर सामने आई है। बारिश के कारण किसानों की फसलों को खासा नुकसान हो रहा है। वहीं, सीएम एकनाथ शिंदे बेमौसम बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए अहमदनगर और धाराशिव जिलों का दौरा करेंगे।

बेमौसम बारिश के कारण किसानों की नींबू, आम और गेंहू की फसलों को खासा नुकसान हुआ है।बारिश के कारण क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए सीएम एकनाथ शिंदे आज अहमदनगर और धाराशिव जिलों का हवाई सर्वे करेंगे। साथ ही नुकसान का आकलन करेंगे।

हालांकि, सरकार किसानों को हुए नुकसान को लेकर काफी सजग है। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में बेमौसम बारिश को प्राकृतिक आपदा घोषित कर दिया है। इसके बाद अब बेमौसम बारिश से खराब हुई किसानों की फसलों के लिए सरकार सहायता राशि प्रदान करेगी।

वहीं, बता दें कि बेमौसम बारिश जहां किसानों के लिए आर्थिक नुकसान दे रही हैं। वहीं, अकोला में बारिश और तेज हवा के कारण नीम का पेड टीन पर गिर गया, जिसमें दबकर 7 लोगों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें: Maharashtra: बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान, किसानों को 177 करोड़ देगी महाराष्ट्र सरकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+