शिवसेना स्थापना दिवस पर महाराष्ट्र CM ने उद्धव पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस के लिए छोड़ी ठाकरे की विचारधारा
महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने शिवसेना स्थापना दिवस पर उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस के लिए बाला साहेब की विचारधारा को छोड़ दिया ।
19 जून को शिवसेना से अपने स्थापना दिवस को मनाया। वहीं, दो गुटों में टूटने वाली शिवसेना में अलग ही सियासी जंग देखने को मिली। दोनों ही गुट एक दूसरे पर हमला बोलते नजर आए।
शिवसेना (यूबीटी) गुट के नेता उद्धव ठाकरे ने कहा कि मणिपुर में लीबिया जैसी स्थिति बनी हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर जा रहे हैं। अगर देश में हिंदू खतरे में है तो मोदी सरकार को देश में राज करने का कोई अधिकार नहीं है।

वहीं, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का कहना है कि उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस से हाथ मिलाने के लिए बाल ठाकरे की विचारधारा को छोड़ दिया है। जो पिछले साल 20 जून के दिन हुआ उसके लिए शेर का जिगरा चाहिए। उद्धव ठाकरे को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि आप सिर्फ नाम के मुख्यमंत्री थे, सरकार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस चला रही थी।
महाराष्ट्र में ऐसा पहली बार देखने को मिला कि शिवसेना के दो अलग अलग गुटों ने अलग अलग स्थापना दिवस मनाया हो। जहां महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने जहां गोरेगांव में कार्यक्रम किया। वहीं, शिवसेना यूबीटी नो मध्य मुंबई के सायन में आय़ोजित किया।












Click it and Unblock the Notifications