महाराष्‍ट्र सीएम की पत्‍नी अ‍मृता फडणवीस के लेटेस्‍ट वीडियो ने मचाया धमाल, 5 मिलियन से ज्यादा मिले व्यूज

Amrita Fadnavis Bhajan Video: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की बेहद खूबसूरत पत्नी अमृता फडणवीस मल्‍टी टैलेंटेड हैं। सोशल मीडिया पर अमृता के लाखों की संख्‍या में फॉलोअर्स हैं। "ब्‍यूटी विद ब्रेन" की परफेक्‍ट एग्जांपल अमृता फडणवीस का हाल ही में एक यूट्यूब वीडियो रिलीज हुआ है, जिसने धमाल मचा दिया है।

बैंकर, सिंगर अमृता फडणवीस के इस वीडियो को लाखों लाइक्‍स और व्‍यूज मिल चुके हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता वीडियो देखकर मंत्रमुग्‍ध हो गए और उन्‍होंने अमृता फडणवीस की जमकर की तारीफ कर डाली है।

Amrita Fadnavis

दरसअल, महाराष्‍ट्र सीएम की पत्‍नी अमृता का ये लेटेस्‍ट वीडियो एक भजन वीडियो हैं जिसमें वो लाल रंग के जोड़े में भजन गाते हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। नए भजन 'कोई बोले राम राम, कोई खुदाए' को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। इस भजन की प्रशंसा राजनीतिक गलियारों में भी हो रही है, जिससे इसकी लोकप्रियता में और इजाफा हुआ है। टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर यह भजन रिलीज किया गया है।

दिग्विजय सिंह ने अमृता फडणवीस की जमकर तारीफ

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी अमृता फडणवीस की तारीफ की है। कांग्रेस नेता ने 'X' पर अमृता के गाए इस गीत को साझा करते हुए लिखा, "धन्यवाद अमृता फडणवीस जी, आपके श्रीमुख से गुरु नानक जी के शब्दों पर गाए हुए 'शबद' सुनें। बहुत अच्छा लगा।" यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही।

गुरु नानक देव जी के शब्दों पर आधारित यह भजन 24 अक्टूबर को टी-सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी हुआ था। रिलीज होने के महज पांच दिनों के भीतर ही इसे 50 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं

कौन हैं अमृता फडणवीस और क्‍या करती हैं?

अमृता फडणवीस का जन्म 9 अप्रैल 1979 को नागपुर के एक डॉक्टर परिवार में हुआ था। वह पेशे से एक बैंकर रही हैं और उन्होंने एक्सिस बैंक में उपाध्यक्ष (Vice-President) के पद पर काम किया है। करीब 17 साल तक बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ी रहने के बाद, अब वह एक सामाजिक कार्यकर्ता और गायिका के तौर पर सक्रिय हैं।

अमृता फडणवीस कितनी पढ़ी-लिखी हैं?

अमृता फडणवीस फाइनेंस में एमबीए की डिग्री हासिल की है और वह राज्य स्तरीय अंडर-16 टेनिस खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। दिसंबर 2005 में उनकी शादी देवेंद्र फडणवीस से हुई थी और इस दंपति की एक बेटी है, जिसका नाम दिविजा फडणवीस है। अमृता सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं।

अमृता फडणवीस के सोशल मीडिया फॉलोअर्स कितने हैं?

अमृता फडणवीस के फेसबुक पर 2.1 मिलियन, इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन, X पर 2 लाख 38 हजार और यूट्यूब पर लगभग 62 हजार फॉलोअर्स हैं। अमृता ने 2017 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की अध्यक्षता में आयोजित नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया था, जिससे उनकी अंतरराष्ट्रीय पहचान भी बनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+