Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maharashtra: देवेंद फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार में से कौन है सबसे ज्‍यादा अमीर?

Maharashtra CM and Deputy CM: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने वाला महायुति गठबंधन आखिरकार अब सरकार का गठन कर लिया है। भाजपा के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस ने 5 दिसंबर 2024 को मुंबई के आजाद मैदान में मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। महाराष्‍ट्र के नए मुख्‍यमंत्री और दो उपमुख्‍यमंत्री को राज्‍यपाल सीपी राधाकृष्‍णन ने गुरुवार को शपथ दिलवाई ।

5 दिसंबर को शाम मुंबई के आज़ाद पार्क में विशाल शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समते अन्‍य दिग्गज नेता मौजूद रहे। आइए जानते हैं देवेंद फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार में से कौन सबसे ज्‍यादा अमीर है?

Maharashtra CM and Deputy CM

बता दें देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री की कुर्सी संभाली हैं। 1992 में नागपुर नगार निगम से अपने राजनतिक करियर की शुरूआत करने वाले फडणवीस के नाम नागपुर के दूसरे सबसे युवा मेयर के तौर पर रिकार्ड दर्ज है। लगातार छह बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीत चुके देवेंद्र फडणवीस ने पिछले 47 वर्षों में मुख्‍यमंत्री के तौर पर पूर्ण कार्यकाल पूरा करने वाले महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर भी उपलब्धि हासिल की है।

देवेंद्र फडणवीस कुल कितनी संपत्ति के है मालिक?

देवेंद्र फडणवीस की कुल संपत्ति की बात करें तो 13.27 करोड़ रुपये है, और उनके ऊपर 62 लाख रुपये की देनदारी भी है। 2023-24 में फडणवीस की इनकम 79.3 लाख रुपये थी और एक साल पहले उनकी इनकम 92.48 लाख रुपये!

एकनाथ शिंदे कितनी संपत्ति के हैं मालिक?

एक ऑटो चालक के तौर पर कभी परिवार का पेट पालने वाले एकनाथ शिंदे ने महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री की कुर्सी तक का सफर तय किया। अब वो महाराष्‍ट्र की नई सरकार में उपमुख्‍यमंत्री की कुर्सी संभालने जा रहे हैं। एकनाथ शिंदे पिछले सालों में बनी दोनों ही सरकारों में मंत्री रह चुके हैं।

शिंदे की संपत्ति की बात की जाए तो 2019 से 2024 के बीच एकनाथ शिंदे की कुल संपत्ति में 63.31 इजाफा हुआ है। उनकी संपत्ति 13 करोड़ रुपये से बढ़कर 38 करोड़ रुपये हो गई है। शिंदे के चुनावी हलफनामें के अनुसार शिंदे के पास कुल चल अचल संपत्ति 37,68,58,150 रुपये है। वहीं 2019 के चुनावी हलफनामे के अनुसार एकनाथ शिंदे के पास 11,56,72,466 रुपये की संपत्ति थी। यानी बीते पांच सालों में शिंदे की कुल संपत्ति में बड़ी बढोत्‍तरी हुई है। हालांकि एकनाथ शिंदे के ऊपर 5,29,23,410 रुपये का कर्ज है,

अजित पवार कितनी संपत्ति के है मालिक?

महाराष्‍ट्र की नई महायुति सरकार में महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍मयंत्री बनने जा रहे एनसीपी प्रमुख अजित पवार बीते पांच वर्षों में महाराष्‍ट्र की दोनों सरकारों में मंत्री पद संभाला। उपमुख्‍यमंत्री के तौर पर लगातार तीसरी बार अजित पवार शपथ लेने जा रहे हैं। अजित पवार की कुल संपत्ति की बात की जाए तो चुनावी हलफनामे के अनुसार अजित पवार के पास कुल 125 करोड़ की चल अचल संपत्ति है। अजित पवार की संपत्ति में बीते पांच वर्षों में 49 करोड़ का इजाफा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+