Maharashtra Chunav: 'हर घर दुर्गा' अभियान क्या है? महायुति सरकार का एक और बड़ा चुनावी दांव!

Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं और युवतियों के सशक्तिकरण के लिए एक बहुत बड़ी पहल की घोषणा की है। राज्य सरकार ने नवरात्रि आने से पहले 'हर घर दुर्गा' अभियान शुरू करने का एलान किया हा, जिसके तहत युवतियों को सेल्फ डिफेंस की फ्री ट्रेनिंग दी जाएगी। इसकी घोषणा महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने की है।

महाराष्ट्र में 'हर घर दुर्गा' अभियान की पहल
एकनाथ शिंदे सरकार के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने न्यूज18 को बताया है कि 'जैसे कि हम नवरात्रि मनाने की तैयारी कर रहे हैं, जो शक्ति की प्रतीक और बुराई का नाश करने वाली देवी दुर्गा को समर्पित त्योहार है... हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे समाज के हर घर में एक मजबूत और सशक्त दुर्गा हो, जो गलत काम करने वालों के खिलाफ लड़ सके।' उनके मुताबिक, 'यही हमारी 'हर घर दुर्गा' अभियान की भावना है।'

har ghar durga

लोकसभा स्पीकर की अगुवाई में लॉन्चिंग
रिपोर्ट के मुताबिक 'हर घर दुर्गा' अभियान की आधिकारिक लॉन्चिंग 30 सितंबर (सोमवार) को मुंबई के कुर्ला स्थित गवर्नमेंट इंडस्ट्रीयल इंस्टीट्यूट में होगी और लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला इसकी अगुवाई करेंगे। साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें- संजय राउत ने ED-BJP नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप! कहा-मिल कर करते हैं जबरन वसूली

एक्सपर्ट इंस्ट्रक्टर देंगे युवतियों को सेल्फ-डिफेंस की ट्रेनिंग
संभावना है कि 'द केरला स्टोरी' की अभिनेत्री अदा शर्मा भी इस मौके पर उपस्थित रहेंगी। लोढ़ा के मुताबिक, 'इन सेल्फ-डिफेंस कक्षाओं को करवाने लिए हमने एक्सपर्ट इंस्ट्रक्टर नियुक्त किए हैं। विचार यह है कि सेल्फ-डिफेंस को इन संस्थानों में पढ़ाए जाने वाले किसी भी अन्य विषय की तरह नियमित और अभिन्न हिस्सा बनाया जाए।'

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री की ओर से यह भी जानकारी दी गई कि इस तरह की ट्रेनिंग सिर्फ सरकारी संस्थानों की छात्राओं तक सीमित नहीं रखा जाएगा। इस तरह की सेल्फ-डिफेंस ट्रेनिंग पूरे साल हर हफ्ते में दो से तीन दिन चलेगी।

महाराष्ट्र चुनाव की घोषणा से ठीक पहले शुरुआत
महाराष्ट्र में नवंबर महीने में चुनाव संभावित हैं और इस तरह की सरकारी पहल को चुनाव से पूरी तरह से अलग करके नहीं देखा जा सकता। वैसे पहल नेक है, लेकिन जिस तरह से इसे नवरात्रि से जोड़ा गया है और जो नाम रखा गया है, वह सियासी मुद्दा बन सकता है।

नवरात्रि समितियों से भी वर्कशॉप आयोजित करने का आह्वान
क्योंकि, मंत्री ने नवरात्री समितियों का भी आह्वान किया है कि वह अपने कार्यक्रमों में इस तरह के सेल्फ-डिफेंस वर्कशॉप आयोजित करें। लोढ़ा ने कहा, 'यह महिलाओं की शक्ति और सामर्थ्य को समर्पित त्योहार है....यह पूरी तरह से उचित है कि हम इसे अपनी महिलाओं को मूर्त रूप में सशक्त बनाकर मनाएं.....हम मुंबई या ठाणे में किसी भी समिति को ट्रेंड इंस्ट्रक्टर उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं, जो उत्सव के दौरान ऐसे वर्कशॉप आयोजित करना चाहती हैं।'

महाराष्ट्र में 4.60 करोड़ से ज्यादा महिला वोटर हैं, जिनमें से 10 लाख से ज्यादा महिला वोटर लोकसभा चुनावों के बाद जुड़ी हैं। ऐसे में राज्य सरकार की यह पहले अगर महिलाओं की सुरक्षा के नजरिए से एक सही कदम कहा जा सकता है, तो इसके माध्यम से चुनावी फायदे की मंशा से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+