Maharashtra Results 2024 Live: किस पार्टी को कितनी सीट, कितने फीसदी मिले वोट, देखें ECI के आंकडे
Maharashtra Results 2024 Live: भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली महायुति गठबंधन महाराष्ट्र में प्रचंड जीत दर्ज कर रही है। जिस तरह से नतीजे सामने आ रहे हैं, उससे तमाम एग्जिट पोल के आंकड़ों पर मुहर लगती दिख रही है।
प्रदेश में भाजपा अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की ओर आगे बढ़ रही है तो एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना हर किसी को चौंकाते हुए अर्धशतक की ओर बढ़ रही है। अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी का भी प्रदर्शन यहां जबरदस्त रहा है।

किसे कितनी सीट
अभी तक चुनाव आयोग की ओर से जो आंकड़े जारी किए गए हैं, उसके अनुसार महाराष्ट्र में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। भाजपा को यहां 126 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है।
जबकि एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को 54 सीटों पर जीत मिलती नजर आ रही है। अजित पवार की एनसीपी को 35 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है।
विपक्ष की सीटें
वहीं विपक्षी गठबंधन की बात करें तो उद्धव ठाकरे की गुट वाली शिवसेना को सिर्फ 20 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। जबकि कांग्रेस को 19, शरद पवार की एनसीपी को 14 सीटों पर और अन्य के खाते में 20 सीटें जाती दिख रही है।

वोट प्रतिशत
अगर प्रदेश में वोट प्रतिशत की बात करें तो सर्वाधिक वोट यहां भाजपा को हासिल हुआ है। भाजपा को महाराष्ट्र में 24.88 फीसदी यानि 4809364 वोट हासिल हुए हैं। प्रदेश में एकनाथ शिंदे वाली शिवेसना को 12.62 फीसदी यानि 2438719 वोट हासिल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications