Maharashtra Chunav: महायुति की जीत से गदगद अमृता फडणवीस, पति देवेंद्र और सीएम पद पर क्या कहा?

Maharashtra Assembly Election Result 2024: महाराष्ट्र में आए एक तरफा नतीजों में महायुति गठबंधन की एक बार फिर सरकार बनने जा रही है। महाराष्ट्र के लोगों ने महाविकास अघाड़ी को नकारते हुए महायुति को अपना पूरा समर्थन दिया है। ऐसे में अब महायुति के अंदर सीएम फेस को लेकर मीडिया के अंदर कई रिपोर्ट्स तैर रही है। इस बीच अब महायुति की जीत और सीएम पद को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस की भी प्रतिक्रिया सामने आई हैं।

288 सीटों वाले महाराष्ट्र में अकेले महायुति 228 सीटों पर हैं।नतीजों से देखा जा सकता है कि महायुति ने जोरदार प्रहार किया है। नागपुर से देवेन्द्र फडणवीस जीते। अजित पवार ने माना कि लड़की बहिन योजना से महायुति को फायदा हुआ है। खासकर मराठवाड़ा में महायुति की बड़ी सफलता मिली है।

Maharashtra Chunav

देवेन्द्र फडणवीस ने अपनी प्यारी बहनों को धन्यवाद दिया। अमित शाह ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्रियों देवेन्द्र फड़णवीस और अजित पवार को फोन कर शुभकामनाएं दीं। वहीं मनोज जारांगे पाटिल के आंदोलन का विधानसभा में महायुति के गठबंधन पर किसी तरह का फर्क पड़ता नहीं दिखाई दिया।

अमृता फडणवीस ने क्या कहा?

अब अमृता फडणवीस महायुति की जीत के बारे में बात करती नजर आईं। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने कहा, "जो परिणाम सामने आए हैं, मैं उससे बेहद खुश हूं। यह अभूतपूर्व है। पार्टी, देवेंद्र फडणवीस और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत रंग लाई है, जो हुआ है वह राज्य के लिए सबसे अच्छा है।"

सीएम पद को लेकर क्या बोलीं अमृता फडणवीस?

वहीं अमृता फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर वरिष्ठ नेता फैसला लेंगे। उन्होंने ये भी कहा है कि ये जीत महायुति की है। हम सभी ने इस चुनाव के लिए कड़ी मेहनत की। उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+