'फिर ना करें गिला-शिकवा, जब आज नहीं निकले तो', गुलजार-अनुपम ने खास अंदाज में की लोगों से अपील

Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। मतदान के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ पोलिंग बूथ पर देखी जा रही है। इसी के साथ मुंबई में भी फिल्मी सितारों से लेकर बड़ी हस्तियां वोट डालने पहुंची, जहां उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों से अपने घरों से निकलकर मताधिकार का प्रयोग करने की अपील है।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने पिता सलीम खान के साथ वोट डालने पहुंचे। ऐसे ही अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, सुनील शेट्टी सहित तमाम सितारों ने अपने-अपने एरिया के पोलिंग बूथ पर वोटिंग की। इस कड़ी में फिल्म इंडस्ट्री के सीनियर कलाकारों ने भी अपने वोट का उपयोग किया।

Maharashtra Chunav

'आम आदमी लालच में नहीं आएगा'

गीतकार गुलजार ने अपनी बेटी, लेखिका और निर्देशक मेघना गुलजार के साथ मतदान किया। पोलिंग बूथ से बाहर आने के बाद मीडिया से बात करते हुए गुलजार ने कहा, "लोग 18 साल की उम्र का बेसब्री से इंतजार करते हैं ताकि वे अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल कर सकें। सरकार चुनना उनका अधिकार है। और यह मीडिया की जिम्मेदारी है कि वह सुनिश्चित करें कि युवा वोट देने के लिए बाहर निकलें। वोट के बदले आम आदमी को जो आकर्षक तोहफे दिए जा रहे हैं, वे नहीं किए जाने चाहिए। आम आदमी लालच में नहीं आएगा और उसे अपने असली मुद्दे पता होंगे।"

गुलजार ने आगे कहा कि उम्मीद है कि हमारा आम आदमी बहकेगा नहीं। हमारा आम आदमी सब जानता है और सब पहचानता है और वो किसी के बहकावे में ना आकर उसे ही वोट करेगा जो सही है।

दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने डाला वोट

इसी के साथ दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, "मतदान केंद्र पर व्यवस्था बहुत अच्छी है। हालांकि मेरे पास घर से मतदान करने का विकल्प था, फिर भी मैं बाकी लोगों की तरह अपना वोट डालने यहां आया।"

ये भी पढ़ें: Maharashtra: सचिन तेंदुलकर ने परिवार के साथ डाला वोट, महाराष्ट्र के लोगों से की खास अपील

'फिर शिकायत करने का हक नहीं', बोले अनुपम खेर

अभिनेता अनुपम खेर ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। जहां पोलिंग बूथ से बाहर आकर उन्होंने मीडिया से कहा, "हर किसी को मतदान करना चाहिए। इससे बड़ा महोत्सव एक आजाद देश में कुछ और नहीं होता। इंफ्रास्ट्रक्चर, आसान जीवन बनाने के लिए वोट करें। जो आज मतदान में भाग नहीं लेगें, फिर उन्हें शिकायत करने का कोई हक नहीं है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+