महाराष्ट्र: CM शिंदे को जान से मारने की धमकी देना वाला अरेस्ट, एकनाथ बोले- मैं नहीं डरता
मुंबई, 02 अक्टूबर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद राज्य में हड़कंप मच गया। मुंबई पुलिस ने धमकी देने वाले की तलाश शुरू कर दी है। अब जान से मारने की धमकी मिलने के बाद एकनाथ शिंदे का बयान आया है। एकनाथ शिंदे ने कहा कि, मैं अपनी जान को खतरा होने की खबरों पर ध्यान नहीं देते हूं। पुलिस ने सीएम शिंदे को धमकी देने वाले का गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने बताया कि, शराब के नशे में एक व्यक्ति ने लोनावाला से पुलिस हेल्पलाइन को फोन किया था। पुणे ग्रामीण पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए शख्स की पहचान अविनाश वाघमारे के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 177 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया था।
वहीं जान से मारने की धमकी के मामले पर सीएम शिंदे ने कहा कि जहां तक इस तरह के मुद्दों का संबंध है। मुझे राज्य के गृह विभाग और उसके प्रमुख देवेंद्र फडणवीस पर भरोसा है। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की धमकियां उन्हें डरा नहीं सकतीं और वह राज्य की सेवा करना जारी रखेंगे। एक अधिकारी ने पहले कहा था कि शिंदे की जान को खतरा होने की विशेष सूचना मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
एकनाथ शिंदे को रविवार को जाने मारने की धमकी मिली, जिसके बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस महानिदेशक को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही डिप्टी सीएम ने कहा कि सीएम को मिल रही लगातार धमकियों के स्त्रोत को खोजने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने का भी आदेश डीजीपी को और खुफिया विभाग के प्रमुख को दिए हैं।
एकनाथ शिंदे को पहले से ही जेड प्लस श्रेणी के सुरक्षा कवर मिला हुआ है। अब इस धमकी के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की जा रही है। ठाणे में शिंदे के निजी आवास और मुंबई में आधिकारिक आवास 'वर्षा' पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री शिंदे 5 अक्टूबर को मुंबई के एमएमआरडीए मैदान में अपनी पहली दशहरा रैली को संबोधित करने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications