Maharashtra CAG Audit: क्या कोविड काल में BMC में हुआ करोड़ों का घोटाला? सीएम शिंदे ने दिए CAG ऑडिट के आदेश
Maharashtra CAG Audit: आज महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने मुंबई महानगर पालिका के कथित भ्रष्टाचार का संज्ञान लेते हुए CAG ऑडिट के आदेश दिए हैं। आपको बता दें कि BMC पर आरोप लगे है कि उसने कोरोना काल के दौरान कोविड सेंटर को चलाने और मेडिकल सुविधाओं के नाम पर अपने करीबियों को ठेके दिए थे, जिनमें से कुछ ठेके ऐसे अस्पतालों को भी मिले हैं, जो साल 2020 में अस्तित्व में ही नहीं थे, इन्होंने दवाइयों के नाम पर करोड़ों का हेरफेर किया है और कमीशन के तौर पर मोटी कमाई की है।

आपको बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान मुंबई महानगर पालिका पर शिवसेना का कब्जा था। सीएम एकनाथ शिंदे ने ये भी कहा है कि कोविड सेंटर के निर्माण के लिए जिस तरह से ठेके दिए गए, उसका भी स्पेशल ऑडिट किए जाने की जरूरत है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में विधानसभा में कहा था कि CAG बीएमसी के कामकाज का विशेष ऑडिट करेगी।
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने लगाया था आरोप
दरअसल कुछ दिन पहले भाजपा नेता किरीट सोमैया ने आरोप लगाया था कि शिवसेना नेता संजय राउत और उनका परिवार करीब 100 करोड़ रुपये के जंबो कोविड केयर सेंटर के घोटाले में शामिल है। वो और बीएमएसी की मिलीभगत है, इन्होंने कोविड केयर सेंटर के नाम पर करोड़ों का भ्रष्टाचार किया है और ये सब उस वक्त के सीएम उद्धव ठाकरे के इशारे पर हुआ है। वो भी अप्रत्यक्ष रूप से इस घोटाले में शामिल हैं।
बृहन्मुंबई नगर निगम यानी कि बीएमसी
बता दें कि बीएमसी को मुंबई नगर निगम एमसीजीएम के रूप में जाना जाता है। यह भारत का सबसे धनी नगर निगम है। यह बॉम्बे नगर निगम अधिनियम 1888 के तहत स्थापित किया गया था। बीएमएसी का Annual Budget अन्य नगर निगमों की तुलना में बहुत ज्यादा है। मालूम हो कि बीएमएसी में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। बीएमसी चुनाव में बीजेपी और शिवसेना के बीच टक्कर मानी जा रही है। बीजेपी सीएम एकनाथ शिंदे के साथ चुनाव में शिवसेना के खिलाफ उतरेगी।
Government of Maharashtra orders an investigation into the affairs of the BMC (Brihanmumbai Municipal Corporation) in the last two years through the CAG (Comptroller and Auditor General). On 24th Aug, Deputy CM Devendra Fadnavis had announced the CAG audit, in the State Assembly.
— ANI (@ANI) October 31, 2022












Click it and Unblock the Notifications