Maharashtra BJP ने नए पदाधिकारियों का किया ऐलान, कृष्णराज महाडिक को मिली अहम जिम्मेदारी
Maharashtra BJP Padadhikari List: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई ने मंगलवार को अपने नए पदाधिकारियों की सूची जारी की। इसमें कृष्णराज महाडिक को भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त कर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मुंबई में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने इन नियुक्तियों की घोषणा की। पार्टी ने मुख्य प्रवक्ता, महासचिव, सचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और भाजपा युवा मोर्चा सहित महिला व ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जैसे प्रमुख पदों पर नए चेहरों का ऐलान किया है।

रवींद्र चव्हाण ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें कुछ महीने पहले प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी। हालांकि, आचार संहिता और स्थानीय निकाय चुनावों के कारण नियुक्ति टल गई थी। प्रमुख नेताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया था कि पदाधिकारियों की नियुक्तियाँ चुनाव समाप्त होने के बाद ही होंगी।
उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन, अमित शाह, बी.एल. संतोष, शिव प्रकाश सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र के प्रमुख नेताओं से भी इन नियुक्तियों पर चर्चा की है।
पदाधिकारियों को दी बधाई
पार्टी के संविधान और महाराष्ट्र प्रदेश की विशिष्ट परिस्थितियों के मद्देनजर चव्हाण ने कहा, "भाजपा का हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी सक्षम है।" दशकों से उनका योगदान रहा है, परंतु प्रदेश स्तर पर अवसर सीमित होते हैं। उन्होंने नियुक्त हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।
चव्हाण ने आश्वासन दिया कि जिन्हें फिलहाल पदाधिकारी बनने का मौका नहीं मिला, उन्हें विभिन्न माध्यमों से काम करने के अवसर दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि प्रमुख मोर्चों और आघाड़ियों (गठबंधन) के नामों की शीघ्र घोषणा होगी, जिसके तहत अभी सीमित पदाधिकारियों के नाम ही जारी किए गए हैं।
भाजपा के नए पदाधिकारियों की लिस्ट
मुख्य प्रवक्ता
नवनाथ बन
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष
अतुल कालसेकर, भारती पवार, संजय कोरगे, संजय भेंडे, रामदास कडस, केशव उपाध्ये, गोपीचंद पडळकर, प्रिया शिंदे, सुजय विखे पाटील, अर्चना पाटील चाकूरकर
भाजपा महासचिव
निरंजन डावखरे, संजय कुटे, माधवी नाईक, राजेश पांडे, सुनील राणे, योगेश सागर
भाजपा सचिव
मंगेश चव्हाण, संजय कुटे, परिणय फुके, वर्षा डहाळे, संजय जगताप, अर्चना डेहणकर, रोहिणी नायडू, राम सातपुते, प्रवीण घुगे, रेखा कुलकर्णी, भैरवी घाक
भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष
कृष्णराज महाडिक
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष
चित्रा वाघ
भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष
योगेश टिळेकर
कोषाध्यक्ष
मिहिर कोटेचा












Click it and Unblock the Notifications