Maharashtra Chunav: शिवसेना UBT ने किया 65 उम्मीदवारों को ऐलान, वर्ली से आदित्य को टिकट, देखें पूरी लिस्ट

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए शिवसेना (UBT) ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना ने 65 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। जारी की गई लिस्ट के मुताबिक, आदित्य ठाकरे को वर्ली से चुनाव मैदान में उतारा है।

बता दें, महा विकास अघाड़ी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर पिछले काफी लंबे समय से घमासान चल रहा था। लेकिन, अब इसपर सहमित बन गई है। उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। संजय राउत ने कहा, 'कांग्रेस, शरद गुट और उद्धव गुट यान तीनों दल अब 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।'

Uddhav Thackeray

इसी घोषणा के साथ शिवसेना यूबीटी ने 65 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। शिवसेना (यूबीटी) द्वारा जारी की गई लिस्ट के मुताबिक, राजन विचारे को ठाणे सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। वहीं, सुरेंद्रनाथ माने को रत्नागिरी से टिकट दिया गया है। उन्मेश पाटिल को चालीसगांव सीट से, वैशाली सूर्यवंशी को पाचोरा से टिकट दिया है।

इसी के साथ, मेहकर से सिद्धार्थ खरात, बालापुर से नितिन देशमुख, अकोला ईस्ट से गोपाल दातकर, वाशिम से सिद्धार्थ देवले, बडनेरा से सुनील खराटे, रामटेक से विशाल बरबटे, वणी विधानसभा सीट से संजय देरकर, लोहा सीट से एकनाथ पवार, परभणी से राहुल पाटिल, गंगाखेड़ से विशाल कदम, सिल्लोड से सुरेश बनकर को टिकट दिया है।

वहीं, कन्नड सीट से उदयसिंह राजपूत, संभाजीनगर मिडिल से किशनचंद तनवाणी, संभाजीनगर पश्चिम से राजू शिंदे, वैजापुर से दिनेश परदेशी, नांदगांव से गणेश छात्रक, मालेगांव बाह्य से अद्वय हिरे, निफाड़ से अनिल कदम, नाशिक मध्य से वसंत गीते, नाशिक पश्चिम से सुधाकर बडगूजर को चुनावी मैदान में उतारा है।

उद्धव गुट वाली शिवसेना ने पालघर से जयेंद्र दुबला, बोईसर से डॉ. विश्वास वलवी, भिवंडी ग्रामीण से महादेव घाटल, अंबरनाथ से राजेश वानखेड़े डोंबिवली से दिपेश म्हात्रे, कल्याण ग्रामीण से सुभाष भोईर, ओवला-माजिवड़ा से नरेश मणेरा को टिकट दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+