Maharashtra Elections Result 2024: महाराष्ट्र की किस सीट पर कौन जीता और किसकी हुई हार?

Maharashtra Assembly Election 2024 Result: महाराष्‍ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान हुआ। इस बार के चुनाव में महाराष्‍ट्र के वोटरों ने लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्‍सा लिया। 29 साल के बाद महाराष्‍ट्र में सर्वाधिक 65 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन ने बंपर जीत हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार तीसरी बार सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और उसने 132 सीटें जीतीं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महायुति के एक प्रमुख घटक शिवसेना ने 57 सीटें जीतीं। वहीं, अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 41 सीटें हासिल कीं और वह गठबंधन में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई। कुछ छोटे सहयोगियों के साथ मिलकर महायुति की कुल संख्या राज्य विधानसभा की 288 सीटों में से 234 तक पहुंच गई।

winner candidates list

इस बार के महाराष्‍ट्र चुनाव में महायुति गठबंधन का मुकाबला महाविका अघाड़ी गठबंधन के साथ था। महायुति में भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा। वहीं विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार के प्रतिनिधित्‍व वाली एनसीपी (एसीपी) ने मिलकर चुनाव लड़ा था। आइए जानते हैं महाराष्‍ट्र में किस सीट पर किसे जीत मिली और किस नेता को हार मिली?

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम

काशीराम वेचन पावरा (शिरपुर)

भाजपा के काशीराम वेचन पावरा ने 1,45,944 वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी जीतेंद्र ठाकुर को हराया।
सतारा

इस सीट से बीजेपी के शिवेंद्रराजे अभयसिंहराजे भोंसले ने जीत हासिल की, उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) के अमित कदम को 1,42,124 वोटों से हराया।

परली

महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने राकांपा (सपा) के राजासाहेब देशमुख को हराकर परली सीट पर 1,40,224 से जीत हासिल की।

बागलान

भाजपा के दिलीप बोरसे ने इस सीट पर 1,29,297 वोटों से जीत हासिल की, उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनसीपी (एसपी) की दीपिका चव्हाण को हराया।

कोपरगांव

अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष काले ने कोपरगांव से निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनसीप (सपा) के संदीप वर्पे को 1,24,624 वोटों से हराया।

कोपरी-पचपखड़ी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने गढ़ कोपरी-पचपखाड़ी को बरकरार रखते हुए, शिवसेना (यूबीटी) के प्रतिद्वंद्वी केदार दिघे को 1,20,717 वोटों से हराया।कोथरुड

भाजपा के चंद्रकांत पाटिल ने कोथरुड से 1,12,041 वोटों के अंतर से जीत हासिल की, उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) के चंद्रकांत मोकाटे को हराया।

मावल

राकांपा उम्मीदवार सुनील शेलके ने मावल से निर्दलीय उम्मीदवार बापू भेगाड़े को 1,08,565 वोटों से हराकर जीत हासिल की।

ओवला-माजीवाड़ा

शिवसेना के प्रताप सरनाईक ने ओवला-मजीवाड़ा सीट से जीत हासिल की, उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) के प्रतिद्वंद्वी नरेश मनेरा को 1,08,158 वोटों से हराया।

मेलघाट

मेलघाट से बीजेपी के केवलराम काले ने कांग्रेस के हेमंत चिमोटे को 1,06,859 वोटों से हराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+