लिफ्ट में शख्स ने 12 साल के बच्चे को जड़े थप्पड़, काटा दांत, बोला- बाहर मिल चाकू से मारुंगा, VIDEO वायरल
Maharashtra news: महाराष्ट्र के ठाणे से एक हैरान करने देने वाली घटना सामने आई है,जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अंबरनाथ के पालेगांव इलाके में एक हाउसिंग सोसाइटी की लिफ्ट के अंदर का ये वीडियो है।। जिसमें लिफ्ट में घुसते ही एक शख्स 12 साल के बच्चे को तड़ातड़ा थप्पड़ जड़ते और उसे दांत कांटते हुए नजर आ रहा है। इतना ही नहीं उस शख्स ने बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी।
ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में कैद हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है,इस सीसीटीवी फुटेज में शख्स लिफ्ट में प्रवेश करता हुआ और लड़के के अंदर आते ही उसे बार-बार थप्पड़ मारता हुआ दिखाई दे रहा है।

ये घटना 4 जुलाई को लगभग 5 बजे हुई वह व्यक्ति बच्चे को धमकी देता हुआ और उसकी बांह पर काटता हुआ भी दिखाई दे रहा है। वीडियो में आगे दिखाया गया है कि कैसे वह आदमी लॉबी में भी लड़के पर हमला करना जारी रखता है, तब सुरक्षा गार्ड और अन्य लोग उसे रोकने के लिए आगे आते हैं।
बच्चे बोले-अंकल ने कहा 'तू मुझे बाहर मिल, मैं तुझे चाकू से मार दूंगा'
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बच्चे ने बताया "मैं लिफ्ट से आ रहा था, और यह नौवीं मंजिल पर रुकी। बाहर कोई नहीं था, इसलिए मैंने लिफ्ट बंद कर दी। अंकल लिफ्ट में दाखिल हुए, उन्होंने कुछ नहीं कहा और बस मुझे पीटना शुरू कर दिया। जब मैंने उनसे पूछा कि वे मुझे क्यों मार रहे हैं, तो उन्होंने मुझे काटा और कहा, 'तू मुझे बाहर मिल, मैं तुझे चाकू से मार दूंगा' ।जब उन्होंने मुझे काटा तो मैंने उन्हें धक्का दे दिया।"
आखिर कौन है ये शख्स? बच्चे के पिता ने बयां किया दर्द
पीड़ित के पिता पुलिस को बताया, "मेरा बेटा अपनी ट्यूशन क्लास जा रहा था। जब वह 14वीं मंजिल से नौवीं मंजिल पर आया, तो उसके दोस्त के पिता लिफ्ट में दाखिल हुए और मेरे बेटे को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने उसे तब तक पीटा जब तक लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर नहीं पहुंच गई, और पिटाई लॉबी तक जारी रही। वॉचमैन ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की। मेरा बेटा 12 साल का है, इस आदमी ने उसे चाकू मारने की धमकी दी।"बच्चे के पिता ने पुलिस पर आरोप लगाया और दावा किया कि आरोपी को बचाया जा रहा है।
नोट: नाबालिग पीड़ित की पहचान को सुरक्षित रखने के लिए वीडियो को अपलोड नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications