महाराष्ट्र में कोरोना ने मचाया तांडव, टूटे सारे रिकार्ड, एक दिन में 920 कोरोना मरीजों की गई जान
मुंबई, 5 मई: कोरोना महामारी की दूसरी लहर में हर दिन कोरोना के पॉजिटिव के लाखों की संख्या में बढ़ रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना से 920 लोगों की मौत हो गई। ये एक दिन में होने वाली मौतों में सर्वाधिक मौत है। महाराष्ट्र में कोरोना जंगल में आग जैसे फैल रहा है और सबको अपना ग्रास बना रहा है। बुधवार को एक दिन में 920 लोगों की कोरोना से मौत हो गई वहीं 57,640 कोरोना के नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

कोरोना की दूसरी लहर में महाराष्ट्र राज्य कोविड 19 से प्रभावित राज्यों में नंबर वन पर है। यहां कोरोना की रफ्तार थमने का नाम ही ले रही। बुधवार को महाराष्ट्र में कोरोना ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए और एक दिन में 920 लोगों को लील गया। एक दिन में महाराष्ट्र में हुई कोरोना मौत का सर्वाधिक रिकार्ड है।
महाराष्ट्र सीएम ने बोली ये बात
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा केंद्रीय सरकार के वैज्ञानिकों की टीम ने कोरोना की की तीसरी लहर के बारे में चेतावनी दी है। हम पिछले महीने से इसकी तैयारी कर रहे हैं। कई जिलों में COVID मामलों में गिरावट देखी जा रही है, जबकि कुछ जिलों में मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। हम इस पर कड़ी नजर रख रहे हैं।
बता दें मंगलवार को महाराष्ट्र में 51 हजार 880 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं इस अवधिम में 65,934 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं और 891 संक्रमितों की मौत हो गईमंगलवार को जारी किए गए हेल्थ अपडेट के अनुसार महाराष्ट्र में कुल 51,880 नए मामले दर्ज हुए वहीं पिछले 24 घंटों में 65,934 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके है और 891 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो गई। इसके बाद महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव के सक्रिय मामले 6,41,910 है वहीं अब तक 71,742 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications