Pune: घर में संदिग्ध हालत में मृत मिले परिवार के 4 सदस्य, आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
परिवार के चारों सदस्य ने एक साथ आत्महत्या कर ली। लोगों को जब मौत की खबर हुई तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

Maharashtra Pune: महाराष्ट्र के पुणे के मुंधवा इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ही परिवार के चार लोग मृत पाए गए। केशव नगर में एक परिवार के चार सदस्य एक 24 वर्षीय बेटा और एक 17 वर्षीय बेटी अपने आवास पर मृत पाए गए। पुणे पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं। जांच चल रही है।
बताया जा रहा है कि परिवार के चारों सदस्य ने एक साथ आत्महत्या कर ली। लोगों को जब मौत की खबर हुई तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
वहीं, इससे पहले महाराष्ट्र के पुणे में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि एक सदस्य घायल हो गया था। हादसा रंजनगांव एमआईडीसी के पास अहमदनगर-पुणे हाईवे पर हुआ था। एसपी अभिनव देशमुख ने बताया था कि रॉन्ग साइड से आ रहे कंटेनर में कार की भिड़त की वजह से हादसा हुआ था। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।
Recommended Video

बता दें, रविवार की सुबह मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे में पूर्व विधायक विनायक मेटे की मौत हो गई थी। हादसा इतना भीषण था कि पूर्व विधायक की कार के परखच्चे उड़ गए थे। विनायक मेटे शिव संग्राम पार्टी के नेता थे। मेटे महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके थे। विनायक मेटे मराठा लोगों को आरक्षण दिए जाने के बड़े पक्षधर थे। पुलिस ने बताया था कि हादसा रसायनी थाना इलाके में मडप टनल के पास हुआ था। पूर्व विधायक विनायक मेटे अपने ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के साथ गाड़ी में सवार थे। ये तीनों पुणे से मुंबई जाने वाले रास्ते पर सफर कर रहे थे। गाड़ी में सवार घायल दो अन्य लोगों की भी घायल हुए थे।
यह भी पढ़ें- Pune Bandh: राज्यपाल कोश्यारी की टिप्पणी के खिलाफ पुणे बंद का आह्वान, सड़कों पर सन्नाटा
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications