Maharashtra Live: भारी बारिश से मुंबई बेहाल, कई जिलों में Red Alert

मुंबई, 07 जुलाई। मायानगरी मुंबई में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मुंबई के कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग ने पहले से ही यहां पर Orange Alert जारी किया हुुआ है तो वहीं रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में 9 जुलाई तक के लिए रेड अलर्ट जारी है। इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Live: मुंबई में भारी बारिश, कई जिलों में Orange Alert जारी

LIVE Feed
Jul 07, 2022, 1:25 PM IST

कोंकण क्षेत्र, गोवा, गुजरात, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और मुंबई सहित देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है: IMD
Jul 07, 2022, 11:02 AM IST

भारी बारिश के चलते कुछ ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
Jul 07, 2022, 11:01 AM IST

भारी बारिश के चलते अंधेरी, मलाड और सायन में पांच रूटों पर बसों को डायवर्ट किया गया है।
Jul 07, 2022, 9:13 AM IST

बुधवार को मुंबई के सांताक्रुज में 193 मिमी और कोलाबा में 84 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
Jul 07, 2022, 8:43 AM IST

मुंबई में अंधेरी सबवे जलमग्न हो गया है जिससे आमजनजवीन प्रभावित हो गया है।
Jul 07, 2022, 8:14 AM IST

रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में 9 जुलाई तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
Jul 07, 2022, 7:32 AM IST

भारी बारिश से लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कत हो रही है।
Jul 07, 2022, 7:31 AM IST

मुंबई में अंधेरी सबवे जलमग्न हो गया है, क्योंकि शहर में बारिश अभी भी जारी है।
Jul 07, 2022, 1:13 AM IST
कर्णाटक

दक्षिण कन्नड़ ज़िले के बंतवाल के पंजीकल गांव में हुए भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
Jul 06, 2022, 5:43 PM IST

महाराष्ट्र: मुंबई में भारी बारिश के चलते चूनाभट्टी क्षेत्र में चट्टान गिरने से तीन मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं, तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Jul 06, 2022, 1:27 PM IST

मुंबई के चेंबूर इलाके में भारी जलभराव हो गया है।
Jul 06, 2022, 1:26 PM IST

मुंबई: कई ट्रैक जलमग्न हो गए थे, ट्रेनें देरी से चल रही थीं लेकिन रुकावट नहीं है। आवाजाही जारी रहने पर स्टेशनों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है।
Jul 06, 2022, 1:25 PM IST

मुंबई: मध्य रेलवे सीपीआरओ शिवाजी एम सुतार में बताया कि बारिश के कारण कई ट्रैक जलमग्न हो गए थे, ट्रेनें देरी से चल रही थीं लेकिन रुकी नहीं। हमारी टीमें साल भर मानसून की तैयारियों के लिए काम करती हैं। हमने उच्च क्षमता वाले अतिरिक्त पंप जोड़े, माइक्रो टनलिंग से मदद मिली है।
Jul 06, 2022, 12:25 PM IST

ठाणे शहर में भारी बारिश, तलाओ पाली झील का जलस्तर बढ़ा
Jul 06, 2022, 12:24 PM IST

भारी बारिश के कारण आज पूरे मुंबई में 25 स्थानों पर जलभराव की सूचना है। बेस्ट बसों को जलभराव के कारण डायवर्ट किया गया।
Jul 06, 2022, 12:24 PM IST

महाराष्ट्र: सतारा जिले के प्रतापगढ़ किले के पास भूस्खलन, कोई हताहत नहीं
Jul 06, 2022, 12:23 PM IST

मुंबई: भारी बारिश के बीच भीषण जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ गई है। काला नगर इलाके में सड़कों पर भारी वाहन जाम लगा है।
Jul 06, 2022, 10:27 AM IST

महाराष्ट्र: मुंबई में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हुआ। वीडियो मुंबई के सायन इलाके का है।
Jul 06, 2022, 10:25 AM IST

महाराष्ट्र: मुंबई के बारिश के बीच कई इलाकों में भारी जलभराव देखने को मिला। दादर इलाके में सड़कें पूरी तरह से दरिया बन चुकी है। बारिश के मद्देनजर आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Jul 06, 2022, 9:02 AM IST

भारी बारिश से मुंबई बेहाल, सड़कों पर जलजमाव।
Jul 06, 2022, 1:31 AM IST

मुंबई में भारी बारिश के कारण पवई झील के ऊपर पानी ओवरफ्लो हो गया।
Jul 06, 2022, 1:31 AM IST

मुंबई के दहिसर इलाके में एक तालाब में नहाने गए दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। एक शव मिल गया है और दूसरे की तलाश जारी है।
Jul 05, 2022, 8:57 PM IST

भारी बारिश के चलते ठाणे-मुब्रा रोड पर भारी लैंड स्लाइड हो गई। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है।
Jul 05, 2022, 3:37 PM IST

महाराष्ट्र में जारी बारिश के बीच एनडीआरएफ ने बताया कि मांग के अनुसार आज घाट क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी होने के बाद एनडीआरएफ की दो टीमों को मुंबई के कोल्हापुर में तैनात किया गया है।
Jul 05, 2022, 2:50 PM IST

महाराष्ट्र: ठाणे में लगातार बारिश के कारण मुंब्रा इलाके में 16 फीट लंबी सुरक्षा दीवार 4 जुलाई को गिर गई। अनिल भगत चॉल के सत्रह परिवारों को अस्थायी रूप से ठाणे नगर निगम स्कूल में भेजा गया।
Jul 05, 2022, 2:48 PM IST

आईएमडी ने बताया कि अगले 5 दिनों में महाराष्ट्र में व्यापक बारिश होने की उम्मीद है। छिटपुट इलाकों में भारी से बहुत बारिश। घाट क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। मुंबई में 5,7 और 8 जुलाई को भारी बारिश होगी। रत्नागिरी और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
Jul 05, 2022, 12:21 PM IST

मुंबई: पंचशील नगर के घाटकोपर में आज भारी बारिश के बीच हुए भूस्खलन में एक घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
Jul 05, 2022, 11:53 AM IST

मुंबई के पंचशील नगर के घाटकोपर में भारी बारिश के बीच भूस्खलन की घटना सामने आई है। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं।
Jul 05, 2022, 11:51 AM IST

मुंबई में बारिश और जलभराव को देखते हुए सायन रोड नंबर एक पर कुल 8 रूट डायवर्जन किए गए हैं। साइन रोड 24 और शेल कॉलोनी को डायवर्ट किया गया है।
Jul 05, 2022, 11:11 AM IST

भारी बारिश के चलते मुंबई में लोकल ट्रेन सेवाएं 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+