Latur Food Poisoning: डिनर के बाद बीमार पड़ी सरकारी कॉलेज की 50 छात्राएं, हॉस्पिटल में करना पड़ा एडमिट
Latur Food Poisoning: महाराष्ट्र के लातूर शहर में एक सरकारी कॉलेज की करीब 50 छात्राएं हॉस्टल का खाना खाकर बीमार पड़ गई। सभी छात्राओं को देर आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे गई है।
एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार, उन्हें रविवार शाम को छुट्टी दे दी गई। यह घटना पूरनमल लाहोटी सरकारी पॉलिटेक्निक के छात्रावास में हुई, जिसमें 324 छात्राएं रहती हैं। शनिवार शाम को करीब 7 बजे छात्रों ने चावल, चपाती, भिंडी की सब्जी और दाल का सूप खाया।

इसके कुछ देर बात करीब रात 8:30 बजे तक उनमें से कई छात्रों को मतली महसूस हुई और कुछ को उल्टी होने लगी। जिसके बाद उन्हें तुरंत विलासराव देशमुख सरकारी कॉलेज और अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पॉलिटेक्निक के प्रिंसिपल वीडी नितनावरे ने बताया कि शिवाजीनगर पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।
उन्होंने जांच के लिए खाने के सैंपल और अन्य सामान एकत्र किए हैं। कॉलेज मेस का कॉन्ट्रैक्ट मनीषा डोबगावे के पास है, जिनसे पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है। जीएमसीएच के डीन डॉ. उदय मोहिते ने बताया कि आधी रात तक करीब 50 छात्रों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।
उन्हें तुरंत इलाज दिया गया और सलाइन दी गई। 20 छात्रों को सुबह 3 बजे छुट्टी दे दी गई, जबकि बाकी को रविवार शाम तक छुट्टी दे दी गई। प्रिंसिपल नितनावरे ने पॉलिटेक्निक में हुई घटना से जुड़े भोजन में छिपकली और कीड़े मिलने की सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर बयान सामने आया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ये दावे झूठे हैं। रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर केशव नेटके ने कहा कि खाद्य नमूनों से संबंधित रिपोर्ट सोमवार या मंगलवार तक उपलब्ध हो जाएगी। लातूर से लोकसभा सांसद शिवाजी कलगे ने शनिवार देर रात अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने कलेक्टर वर्षा ठाकुर से आग्रह किया कि वे पीड़ित लड़कियों को राहत और बेहतर चिकित्सा इलाज सुनिश्चित करें।












Click it and Unblock the Notifications