Ladki Behan Yojana: महाराष्‍ट्र में लड़की बहन योजना की अप्रैल माह की किस्‍त महिलाओं को कब मिलेगी?

Ladki Behan Yojana: महाराष्‍ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार महिलाओं के लिए मुख्‍यमंत्री माझी लड़की योजना चला रही है। इस योजना के तहत महाराष्‍ट्र की सरकार योजना की लाभार्थी महिलाओं के खाते में हर महीने 1500 रुपये जमा करवाती है। महिलाओं को आर्थिक सहायता करने के लिए भेजी जा रही इस धनराशि का महिलाओं को हर महीने बेसब्री से इंतजार रहता है।

हालांकि अप्रैल महीने की किस्त के भुगतान में देरी के कारण लाभार्थियों में उत्सुकता बढ़ रही थी कि कि उन्हें अपनी किस्त कब मिलेगी? हालांकि अब महिलाओं का इंतजार खत्‍म होने वाला है क्‍योंकि महाराष्‍ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने खुलासा कर दिया है कि अप्रैल महीने की किस्‍त महिलाओं के खाते में कब आएगी?

Ladki Behan Yojana

महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने बताया कि मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना की अप्रैल महीने की किस्‍त 2 मई 2025 से भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। उन्‍होंने कहा इस योजना की लाभार्थी महिलाओं को हर महीने उनके खातों में 1500 रुपये जमा करके वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इसी तरह इस बार भी अप्रैल महीने में 1500 रुपये लाभार्थी महिलाओं के खाते में भेजी जाएगी।

कब तक आएगी महिलाओं के खाते में धनराशि?

मंत्री अदिति तटकरे ने कहा "योजना 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन' के तहत पात्र लाभार्थी प्यारी बहनों के आधार-लिंक्ड बैंक खातों में अप्रैल की सम्मान निधि जमा करने की प्रक्रिया आज से शुरू की जा रही है। यह प्रक्रिया अगले 2 से 3 दिनों में पूरी हो जाएगी और सभी पात्र लाभार्थियों को सीधे उनके खातों में राशि प्राप्त होगी। इसके माध्यम से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार का संकल्प और मजबूत हो रहा है।"

सरकार कब पूरा करेगी अपना ये चुनावी वादा?

गौरतलब हैं कि यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल रही है। महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान महायुति सरकार में शामिल तीनों पार्टियों ने मासिक किस्त को 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये करने का वादा किया था लेकिन अभी तक अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+