Ladki Bahin Yojana: लाडकी बहनों के लिए Good News, एक साथ मिल सकते हैं 4500 रुपये, जानिए कब तक?
Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार द्वारा चलाई जा रही 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना' राज्य की लाखों महिलाओं के लिए आर्थिक सुरक्षा का बड़ा जरिया बन चुकी है। दिसंबर के 20 दिन बीत जाने के बावजूद, नवंबर और दिसंबर की कोई भी किश्त अभी तक महिलाओं के खातों में जमा नहीं हुई है।
जिसके कारण महाराष्ट्र में योजना की लाखों लाभार्थी महिलाएं बेसब्री से इन किश्तों का इंतजार कर रही हैं। ऐसे में उनका सवाल है कि उन्हें इस योजना के तहत मिलने 1500 रुपये की किश्तों का भुगतान कब प्राप्त होगा? क्या सरकार एक साथ लाभार्थियों के अकाउंट में एक साथ ट्रांसफर करेंगे सभी बकाया किश्ते? आइए जानते हैं सभी सवालों के जवाब?

Ladki Bahin Yojana: क्यों नहीं ट्रांसफर की जा रही किश्त?
दरअसल, योजना की किश्तोंं में भुगतान में देरी का मुख्य कारण महाराष्ट्र स्थानीय स्वशासन निकायों के चुनाव बताए जा रहे हैं। पहले 2 दिसंबर को होने वाले कुछ नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव की तारीख बदल कर 20 दिसंबर कर दी गई और 21 दिसंबर को मतगणना कर दिया गया। जिसके कारण भुगतान और आगे टल गया। वहीं इसके बाद चुनाव आयोग ने राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। इन महानगरपालिकाओं में 15 जनवरी 2026 को वोट डाले जाएंगे और 16 जनवरी 2026 को नतीजे घोषित होंगे।
Ladki Bahin Yojana की कब ट्रांसफर होगी किश्त?
चुनाव की तारीख का ऐलान के बाद तत्काल प्रभाव से महाराष्ट्र में चुनावी आचार संहिता लागू हो गई, जिसके चलते फिलहाल योजना के तहत कोई भी राशि जारी नहीं की जा सकती। चर्चा है कि चुनावी प्रक्रिया के चलते योजना के लिए आवश्यक फंड जारी नहीं हुआ है। उम्मीद है कि नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव 16 जनवरी 2026 को संपन्न होने के तुरंत बाद ही लाभार्थियों के खातों में यह राशि ट्रांसफर की जाएगी।
Ladki Bahin Yojana की लाभार्थियों को एक साथ मिल सकते हैं 4500 रुपये?
ऐसे में प्रबल संभावना है कि नवंबर, दिसंबर और जनवरी, तीनों महीनों की किश्तें एक साथ जारी की जाएं। लाभार्थी महिलाओं के खातों में एकमुश्त ₹4500 जमा किए जा सकते हैं। यह एकमुश्त भुगतान 16 जनवरी के बाद कभी भी जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, इस महत्वपूर्ण जानकारी पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, जिससे लाभार्थियों के बीच अनिश्चितता बनी हुई है। हालांकि स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नए साल के जनवरी महीने में लाभार्थी महिलाओं को एक साथ तीन महीने की किश्त जारी कर सरकार बड़ा तोहफा दे सकती है।
इस तारीख तक पूरा कर लें ये जरूरी काम
योजना के लाभों को निरंतर सुनिश्चित करने और लाभार्थियों की पहचान में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए, ई-केवाईसी (e-KYC - इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर) प्रक्रिया को अनिवार्य किया गया है। प्रत्येक वर्ष सभी पात्र महिलाओं के लिए ई-केवाईसी पूरी करना आवश्यक है, ताकि सरकारी सहायता बिना किसी रुकावट के उन तक पहुँचती रहे। पात्र लाभार्थियों से सरकार ने अपील की है कि वे 31 दिसंबर 2025 तक अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया अवश्य पूरी कर लें। यह अंतिम तिथि इस वर्ष के लिए निर्धारित की गई है, जिसके बाद लाभों के वितरण में समस्या आ सकती है।
e-KYC कहां और कैसे करें अपडेट
e-KYC अपडेट योजना की आधिकारिक पोर्टल ladakibahin.maharashtra.gov.in पर किया जा सकता है।
क्या है लाडकी बहीण योजना?
महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें पारिवारिक सहयोग प्रदान करने के लिए 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना' नामक एक महत्वाकांक्षी पहल शुरू की है। इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से प्रदान की जाती है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
लाडकी बहीण योजना की योग्यता
योजना का लाभ उन महिलाओं को मिल सकता है जिनकी आयु 21 से 65 वर्ष के बीच है और जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं है। जून 2024 में शुरू की गई यह योजना पात्र महिलाओं को सालभर में कुल 18,000 रुपये की महत्वपूर्ण आर्थिक मदद प्रदान करती है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके।












Click it and Unblock the Notifications