Kunal Kamra Row: 'हैबिटेट रेस्त्रां पर हमला पूर्व नियोजित नहीं, आवेश में भड़का विवाद', राहुल कनाल
Kunal Kamra Row: कॉमेडिन कुणाल कामरा द्वारा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पर की गई विवादास्पद टिप्पणी पर के बाद शिवसेना यूबीटी ने मुंबई के हैबिटेट स्टूडियो में तोड़फोड़ की। इस घटना के बाद शिवसेना युवा सेना (एकनाथ शिंदे गुट) के राहुल कनाल समेट कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
अब इस पूरे मामले पर राहुल कनाल का बयान सामने आया है। कनाल ने दावा किया कि शिवसेना कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम स्थल पर हमला करने का कोई इरादा नहीं था और उन्होंने खराब स्थिति के कारण ये हुआ।

Kunal Kamara Row: 'कामरा और फारुकी जैसे कलाकारों को जानते हैं', राहुल कनाल
इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए राहुल कनाल ने कहा कि जब वे स्टूडियो के मालिक बलराज से बात करने गए तो उन्होंने कथित तौर पर उनके साथ "दुर्व्यवहार" किया, जिसके बाद उन्होंने तोड़फोड़ की। युवा सेना नेता राहुल कनाल ने यह भी दावा किया कि वह कुणाल कामरा और मुनव्वर फारुकी जैसे कलाकारों को जानते हैं। हालांकि, डिप्टी सीएम पर विवादित वीडियो देखने के बाद उन्होंने इस शो के बारे में पूछताछ करने के लिए हैबिटेट स्टूडियो के मालिक बलराज से संपर्क करने का फैसला किया था।
इंडियन एक्सप्रेस ने कनाल के हवाले से बताया, "मैं कामरा और मुन्नवर (फारुकी) समेत इन सभी कलाकारों को जानता हूं। मैं हमेशा कलाकारों का समर्थन करने वाला व्यक्ति हूं। लेकिन जब हमने वीडियो देखा तो हमने सबसे पहले रेस्त्रां के मालिक बलराज से संपर्क किया और शो के बारे में पूछताछ की। हालांकि, उन्होंने हमसे ठीक से बात नहीं की और दुर्व्यवहार किया।"
Kunal Kamara Row: 'रेस्त्रां पर हमला पूर्व नियोजित नहीं', कनाल
राहुल कनाल ने आरोप लगाया कि बलराज ने ठीक से जवाब नहीं दिया और बदतमीजी से पेश आया। शिवसेना के युवा नेता ने कहा कि उसने हमसे ठीक से बात नहीं की और बदतमीजी की। हैबिटेट स्टूडियो के मालिक ने कहा कि वह घर किराए पर देता है और उसे इस बात की परवाह नहीं है कि उसके बाद कौन क्या करता है। वह बहुत घमंडी और बदतमीज था।
रेस्त्रा पर तोड़फोड़ की घटना पर राहुल कनाल ने जोर देते हुए कहा कि, "हमारा वहां तोड़फोड़ करने का कोई इरादा नहीं था। हम वहां केवल बातचीत करने गए थे, लेकिन हमें जो प्रतिक्रिया मिली उससे यह घटना भड़क उठी और यह घटना क्षणिक आवेश में हुई।"
गुरुवार, 27 मार्च को कनाला ने खार पुलिस स्टेशन में कुणाल कामरा के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज कराई है जिसमें पुलिस से कॉमेडियन के यूट्यूब चैनल के वित्तीय लेनदेन की जांच करने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह अनियमित लगता है और गैरकानूनी उद्देश्यों के लिए धन की आवाजाही का संकेत दे सकता है।












Click it and Unblock the Notifications