मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी की अचानक तबीयत बिगड़ी, एचएन रिलायंस अस्पताल में किया गया एयरलिफ्ट
Kokilaben Ambani Hospitalised: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस एडीए ग्रुप के प्रमुख अनिल अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी को गुरुवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, उन्हें आपात स्थिति में एयरलिफ्ट कर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल लाया गया, जहां वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

फिलहाल उनकी सेहत को लेकर आधिकारिक बयान अंबानी परिवार की ओर से जारी नहीं किया गया है। अस्पताल सूत्रों का कहना है कि कोकिलाबेन अंबानी की मेडिकल टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और अगले कुछ घंटों में उनके स्वास्थ्य को लेकर और जानकारी सामने आ सकती है।
kokilaben Ambani Admitted: अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
परिवार के सूत्रों के अनुसार, कोकिलाबेन अंबानी की तबीयत अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद बिना समय गंवाए उन्हें अस्पताल लाया गया। शुरुआती जांच में डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें हल्की कमजोरी और शारीरिक असंतुलन महसूस हो रहा था। इसी वजह से उन्हें तत्काल भर्ती कर कई जरूरी टेस्ट किए गए और उन्हें निगरानी में रखा गया।
अस्पताल पहुंचे अंबानी परिवार के सदस्य
कोकिलाबेन अंबानी के स्वास्थ्य को लेकर पूरा अंबानी परिवार चिंतित नजर आया। अनिल अंबानी और टीना अंबानी को कलिना एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां वे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने पहुंचे थे। मुकेश अंबानी को भी अस्पताल के पास अपनी कार में देखा गया। सूत्रों के अनुसार, अंबानी परिवार के सभी सदस्य मुंबई लौट आए हैं और अपनी मां की देखभाल में जुटे हैं।
HN रिलायंस अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। चिकित्सकों ने बताया कि उनकी स्थिति स्थिर है और उन्हें सभी जरूरी उपचार दिए जा रहे हैं। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन या परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
kokilaben ambani health update: उम्र को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता
कोकिलाबेन अंबानी की उम्र और हाल के स्वास्थ्य हालात को देखते हुए परिवार ने मेडिकल टीम की सलाह पर तुरंत कदम उठाए। उन्हें अस्पताल में पूरी निगरानी और विशेष देखभाल मिल रही है। परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि फिलहाल डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।
मुंबई और देशभर से अंबानी परिवार के करीबियों और शुभचिंतकों ने कोकिलाबेन अंबानी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। परिवार की प्राथमिकता इस समय उनकी सेहत को सामान्य करना है












Click it and Unblock the Notifications