नशा मुक्‍त नवी मुंबई अभियान: 'ना एल्कोहल ना ऑयली फूड', जानिए जॉन के डाईट प्लान के बारे में

Nasha Mukt Navi Mumbai campaign: नवी मुंबई पुलिस द्वारा 8 जनवरी से "नशा मुक्‍त नवी मुंबई अभियान" की शुरूआत की गई है। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को पुलिस द्वारा शुरू किए गए नशा मुक्‍त अभियान का शुभारंभ किया। नवी मुंबई में बढ़ रही ड्रग्स और अन्‍य नशाखोरी को रोकने और युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए पुलिस ने ये अभियान शुरू किया है।

नवी पु‍लिस के इस नशा मुक्‍त अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करने की जिम्‍मेदारी बॉलीवुड एक्‍टर जॉन अब्राहम ने अपने कंधों पर ली है। सीएम देवेंद्र फडणवीस जब इस अभियान के लॉच कार्यक्रम में पहुंचे तब बॉलीवुड एक्‍टर जॉन अब्राहम भी मौजूद थे।

Nasha Mukt Navi Mumbai campaign

सीएम ने नवी मुंबई पुलिस द्वारा शुरू किए गए नशा मुक्‍त अभियान की सरहना की और अभियान का Ambassador बनने के लिए जॉन अब्राहम की तारीफ की। नशा मुक्‍त अभियान का Ambassador बनाए जाने के बाद एक फिर एक्‍टर जॉन अब्राहम अपनी फिटनेस और लाइफस्‍टाइल को लेकर चर्चा में आ गए हैं। आइए जानते हैं जॉन अब्राहम की लाइफ स्‍टाइल और उनके खान-पान से जुड़ी बातें...

शराब और धूम्रपान से भी दूर रहते हैं जॉन

बता दें आने वाली फिल्म "तेहरान" में जॉन अब्राहम के साथ ब्रिटिश-पाकिस्तानी अभिनेता एली खान नजर आएंगे। उन्‍हीं एली खान ने हाल ही में एक इंटरव्‍यू में जॉन अब्राहम के लिए कहा कि वो तो साधू जैसी जिंदगी जीते हैं। एली ने ये भी खुलासा किया था कि 50 वर्षीय एक्‍टर जॉन अब्राहम ने 25 सालों से चीनी नहीं खाई। शाकाहारी भोजन करते हैं। जॉन शराब और धूम्रपान से भी दूर रहते हैं, और इन आम बुराइयों से मुक्त जीवन जीते हैं।

जॉन अब्राहम ने कैसे रखते हैं खुद को इतना फिट?

  • जॉन अब्राहम शाकाहारी हैं।
  • जॉन अब्राहम हर दिन सुबह 4 बजे उठ जाते हैं।
  • हर दिन दो घंटे वर्कआउट और एक्‍सरसाइज करते हैं।
  • एल्कोहल या अन्‍य कोई भी नशा नहीं करते हैं।
  • डीप फ्राइड और ऑयली चीजें नहीं खाते हैं।
  • अब्राहम चीनी को दुनिया का सबसे बड़ा जहर मानते हैं।
  • 25 वर्षों से उन्‍होंने अपनी फेवरेट काजू कतली मिठाई तक नहीं खाई।
  • ब्रेकफास्ट में जॉन ब्लैक टी या ब्लैक कॉफी पीते हैं।
  • सुबह के नाश्‍ते में ढेर सारा प्रोटीन लेते हैं।
  • जॉन की डाइट में स्‍प्राउट्स, ग्रीन वेजिटेब और फल शामिल है।
  • लंच में दाल सब्जी, रोटी खाते हैं।
  • डिनर 9 बजे से पहले कर लेते हैं
  • डिनकर में सूप, सलाद और उबली हुई सब्जियां खाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+