IND vs PAK Final: 'भले ही खून की नदियां बहें', भारत-पाकिस्तान फाइनल मैच पर आगबबूला हुए संजय राउत
IND vs PAK Final: एशिया कप 2025 का फाइनल मैच होने वाला है, फाइनल मैच में भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच मुकाबला होगा। एशिया कप की इस सीरीज में हुए इससे पहले हुए मैच महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) के नेता और कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जमकर विरोध किया था। वहीं अब फाइलन मैच को लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत आबबबूला हो गए हैं।
सांसद संजय राउत ने इस मैच पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने इसे "सबसे बड़ा मैच नहीं" बताया है। राउत ने कहा कि मौजूदा माहौल में भारत और पाकिस्तान के लिए मैच खेलना सबसे घटिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि "जब आतंकवाद की बात आती है, तो भारत के नागरिक पाकिस्तान के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहते।"

संजय राउत ने 26/11 मुंबई हमलों का जिक्र करते हुए कहा, "जिस तरह से 26 महिलाओं की सिंदूर मिटाया गया, हमने उसके लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' किया।" राउत ने सवाल उठाया कि "इसके बावजूद, अगर हम उस देश के साथ क्रिकेट खेलते हैं, तो राष्ट्रवाद कहाँ गया?"
सांसद ने आगे कहा कि "पैसा यहाँ एक महत्वपूर्ण कारक है।" उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, "भले ही खून की नदियाँ बहें, हम क्रिकेट खेलेंगे।" हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि "इस बार, लोग मैच को अपने टीवी पर भी देखना नहीं चाहते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications