महाराष्ट्र: फ्लाइट में नहीं रुक रही छेड़छाड़ की घटनाएं, महिला के साथ यात्री ने फिर की 'गलत हरकत'

विमानों में छेड़छाड़ की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला महाराष्ट्र से सामने आया है, जहां पुणे से नागपुर जा रहे विमान में महिला से बदसलूकी हुई। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक 40 साल की महिला के पिता का निधन हो गया था। ऐसे में वो पुणे से नागपुर जा रही थी। आरोपी उसकी बगल की सीट पर बैठा था। वो उड़ान के दौरान हस्तमैथुन करने लगा। साथ ही उसने अनुचित व्यवहार किया।

Maharashtra

महिला ने चालक दल को इसकी खबर दी। वहीं जब विमान लैंड हुआ, तो आरोपी छिपकर भागने की कोशिश कर रहा था। हालांकि सीआईएसएफ गार्ड ने उसको पकड़ लिया।

महिला के मुताबिक वो एक शिक्षिका हैं। उड़ान के तुरंत बाद उनको झपकी आ गई। शुरू में पता नहीं चला कि खिड़की किनारे बैठा शख्स क्या कर रहा। उनको लगा कि वो खुद को खरोंच रहा है। इस वजह से उन्होंने उसे नजरअंदाज कर दिया, लेकिन उसने ऐसा करना जारी रखा। उसने उन्हें कुहनी मारी और इशारा किया। वो केबिन क्रू को बुलाना चाहती थीं, लेकिन विमान लैंड कर चुका था।

आरोपी की पहचान फिरोज शेख के रूप में हुई है। वो पेशे से इंजीनियर है और अगले महीने उसकी शादी है। वो काम के सिलसिले में नागपुर आ रहा था। फिलहाल उसको गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
फ्लाइट में लगातार छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अभी जुलाई में दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान में इसी तरह की घटना हुई थी। उस दौरान 24 साल की डॉक्टर से उसके बगल बैठे यात्री ने छेड़छाड़ की। हालांकि बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी की पहचान रोहित श्रीवास्तव के रूप में हुई थी। पुलिस के मुताबिक यात्री महिला के बगल बैठा था। उसने उन्हें गलत तरीके से छुआ, इसके बाद दोनों में बहस शुरू हो गई। बाद में केबिन क्रू के सदस्य पहुंचे। वहीं विमान लैंड होते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। हाल ही में हैदराबाद से पटना जा रहे विमान में यात्री ने एयर होस्टेस से बदसलूकी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+