महाराष्ट्र: लातूर में बाढ़ में फंसे परिवार को वायुसेना ने किया एयरलिफ्ट, वीडियो
मुंबई, 29 सितंबर: महाराष्ट्र के लातूर और आसपास के कई इलाकों में बाढ़ के बाद सामान्य जनजीवन पटरी से उतर गया है। जिसके बाद वायुसेना के हेलीकॉप्टर यहां बचाव के लिए उतारे गए हैं। मंगलवार से ही भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर बाढ़ में फंसे लोगों को निकाल रहे हैं। लातूर जिले के पोहरेगांव में मांजरा नदी की बाढ़ में फंसे एक परिवार के तीन लोगों को हेलिकॉप्टर की मदद से निकाला गया है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

भारतीय वायुसेना की ओर से बताया गया है कि 28 सितंबर से महाराष्ट्र में बाढ़ राहत प्रयासों को गति देने के लिए Mi-17 हेलीकॉप्टरों को शामिल किया गया है। अभियान के तहत आज लातूर के पोहारेगांव में एक घर की छत से तीन लोगों को बचाया गया। पोहरेगांव में फंसे जिन लोगों को बचाया गया है, उनके नाम नागोराव किसन टिकणारे उनकी पत्नी रुक्माबाई, उनका बेटा चंद्रकांत हैं। तीनों को भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू किया।
Recommended Video
मराठवाडा में लगातार हो रही है बारिश
महराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में भारी वर्षा के चलते बाढ़ के हालात हो गए हैं। जिसके चलते बीते चार दिनों में कम से कम 10 जानें जा चुकी हैं। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। मराठवाडा क्षेत्र में भारी बारिश से जलस्तर बढ़ने के चलते मंजारा बांध से पानी छोड़े जाने से बीड, लातूर, उस्मानाबाद जिलों के कई गांवों में बाढ़ के हालात हैं। हालांकि बुधवार सुबह मंजारा बांध के द्वार बंद किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications