नवाब मलिक के आरोपों पर देवेंद्र फडणवीस का पलटवार, कहा- दिवाली बाद अंडरवर्ल्ड से उनके संबंध साबित करूंगा

मुंबई, नवंबर 01। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता नवाब मलिक के आरोपों पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जोरदार पलटवार किया है। सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नवाब मलिक ने मुझ पर गंभीर आरोप लगाकर बहुत गलत किया है, मैं अब उन्हें एक्सपोज करूंगा। फडणवीस ने कहा कि नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं और ये बात मैं साबित करूंगा, वो मुझ पर आरोप लगाना बंद करें।

Devendra fadanvis

दिवाली बाद मैं बम फोड़ूंगा- फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वो दिवाली के बाद नवाब मलिक के खिलाफ सबूत पेश करेंगे, जिससे साबित हो जाएगा कि उनके संबंध अंडरवर्ल्ड से हैं। फडणवीस ने कहा कि नवाब मलिक ने मुझ पर आरोप लगाकर एक फुलझड़ी फोड़ी है, लेकिन मैं दिवाली के बाद एक जबरदस्त बम फोड़ूंगा, जो साबित करेगा कि नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं, मैं बस दिवाली के बीतने का इंतजार कर रहा हूं।

Recommended Video

      Drugs Case: Devendra Fadnavis का पलटवार, Nawab Malik के अंडरवर्ल्ड कनेक्शन का दावा | वनइंडिया हिंदी

      नवाब मलिक ने लगाए थे ये आरोप

      - आपको बता दें कि नवाब मलिक ने देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनके संबंध ड्रग्स तस्करी करने वालों से हैं। नवाब मलिक ने एक फोटो भी जारी की थी, जिसमें देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता राणा एक पैडलर्स जयदीप राणा नाम के शख्स के साथ नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक अन्य फोटो में देवेंद्र फडणवीस के साथ जयदीप राणा नजर आ रहा है।

      - नवाब मलिक का दावा था कि जयदीप राणा फडणवीस की पत्नी अमृता राणा के एक मशहूर गाने का फाइनेंशियल हेड रह चुका है। इतना ही नहीं, मलिक ने यह भी आरोप लगाया कि फडणवीस के कार्यकाल में महाराष्ट्र के अंदर ड्रग का धंधा खूब बढ़ा। फिलहाल जयदीप राणा ड्रग्स तस्करी के आरोप में जेल में बंद है।

      आपको बता दें कि नवाब मलिक ने एससी आयोग के अध्यक्ष अरुण हलदर को भी निशाने पर लिया और सवाल उठाया कि वह वानखेड़े के घर क्यों गए?

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+