गर्भवती बीवी की जलती चिता में कूद गया पति, शादी के तीन महीने बाद कपल की जिंदगी का खौफनाक अंत

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, इस घटना के बाद अब पुलिस भी हैरान है। दरअसल, यहां तीन महीने की गर्भवती महिला ने कुएं में कूद कर अपनी जान दें दी। पत्नी के सुसाइड के बाद गमगीन पति उसकी जलती चिता में कूद गया। लेकिन कुछ लोगों ने उसे जलती चिता से बाहर निकाल लिया तो वह पास में स्थित एक कुएं में कूद गया। जिससे उसकी भी मौत हो गई। ये दिल दहला देने वाली घटना महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के गोंड़पिपरी तहसील के भंगाराम तलोधी गांव की है।

कुएं के पास मिली चप्पल और सामान

कुएं के पास मिली चप्पल और सामान

इस घटना से सभी लोग हैरान और सदमे में हैं। दरअसल, 20 साल की रुचिता चिद्दावर का विवाह लॉकडाउन से ठीक पहले 19 मार्च को चंद्रपुर के 25 साल के किशोर खटीक से हुआ था। किशोर चंद्रपुर के आरटीओ ऑफिस में वाहन चालक प्रशिक्षण केंद्र में अस्थाई तौर पर कार्यरत था। विवाह के बाद रुचिता तीन माह की गर्भवती हई थी और चार दिन पहले ही वह अपने मायके आई थी। रविवार को रुचिता शौच के लिए बाहर गई। बहुत देर हो जाने के बाद भी जब वह नहीं आई तो घर वालों ने तलाश शुरू की। इस दौरान गांव के बाहर एक कुंए के पास उसकी चप्पल और कुछ सामान बरामद हुआ।

पति ने भी लगाई जलती चिता में छलांग

पति ने भी लगाई जलती चिता में छलांग

परिवार वालों को शक हुआ कि कहीं रुचिता ने कुएं में कूदकर जान तो नहीं दे दी। तुरंत इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जांच शुरू की तो रुचिता का शव कुएं में मिला। उस शव को पुलिस ने गांव वालों की मदद से बाहर निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए चंद्रपुर जिला अस्पताल भेज दिया। इसके बाद पुलिस तफ्तीश में जुट गई कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि रुचिता ने आत्महत्या कर ली। रुचिता का पोस्टमॉर्टम होने के बाद 22 जून को गांव में ही स्थित श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर जब सभी लोग लौट रहे थे, तभी किशोर ने जलती चिता पर छलांग लगा दी। किशोर को ऐसा करता देख गांव के लोग दंग रह गए।

आत्महत्या के पीछे की वजह जानने के लिए पुलिस कर रही है पूछताछ

आत्महत्या के पीछे की वजह जानने के लिए पुलिस कर रही है पूछताछ

किसी तरह से उसे चिता से बाहर निकाला। हालांकि इस दौरान वह काफी जल गया था। बाहर निकाले जाने के बाद किशोर ने खुद को लोगों से छुड़ाकर पास में ही स्थित एक कुंए में कूद गया और आत्महत्या कर ली। इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस में भी असमंजस का माहौल है। जांच अधिकारी हैरान हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पति किशोर पत्नी रुचिता से बेहद प्यार करता था और वो अपने पत्नी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया। फिलहाल जांच अधिकारी संदीप धोबे ने बताया कि वह इस मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रहे हैं ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह का पता लगा सकें।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+