महाराष्ट्र पुलिस में कैसे होगा AI का इस्तेमाल, कैसे होगी मदद? डिप्टी सीएम फडणवीस ने बताया
Maharashtra Police: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को घोषणा की कि महाराष्ट्र पुलिस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की एंट्री होगी।
फडणवीस ने बताया भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम)-नागपुर ने पुलिस व्यवस्था में एआई की क्षमता पर एक रिपोर्ट तैयार करने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम किया है। जिसमें बताया गया कि एआई कैसे पुलिस सिस्टम को और प्रभावशाली बना सकता है।

फडणवीस ने बताया कि रिपोर्ट में बताया गया कि एआई अपराधों का कैसे पता लगा सकता है और स्थितियों की भविष्यवाणी कर सकता है। उन्होंने बताया इसे जल्द लागू किया जाएगा जिसके लिए एक सरकारी कंपनी बनाई जाएगी।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कैसे करेगा मदद?
डिप्टी सीएम फडणवीस ने बताया पुलिस व्यवस्था की कार्यकुशलता बढ़ाने और यातायात प्रबंधन संबंधी मुद्दों को सुलझाने के लिए व्यवहार और अपराध पैटर्न का विश्लेषण किया जाएगा। इसके अलावा ट्रैफिक प्रबंधन समस्याओं को हल करने के लिए साइबर अपराध डेटा की जांच की जाएगी। इसके साथ ही महाराष्ट्र की विभिन्न पुलिस यूनिट के लिए विशिष्ट मॉड्यूल विकसित किए जाएंगे।
पुलिस भर्ती पर क्या बोले फडणवीस?
देवेंद्र फडणवीस ने इसके साथ ही महाराष्ट्र पुलिस भर्ती के बारे में अपडेट देते हुए बताया कि आगामी अक्टूबर विधानसभा चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता के कारण चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया में देरी हो सकती है। आयु सीमा के कारण कुछ उम्मीदवार दूसरा मौका चूक सकते हैं।
उन्होंने आश्वासन दिया कि बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में बाहरी शारीरिक परीक्षण की नई तारीखों की घोषणा की गई है। उन्होंने जिन क्षेत्रों में बारिश नहीं होगी, वहां परीक्षाएं तय समय पर होंगी। फडणवीस ने यह भी निर्देश दिया कि इस अवधि के दौरान उम्मीदवारों के लिए उचित आवास की व्यवस्था की जानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications