महाराष्ट्र के ठाणे में घर गिरा, मकान मालकिन की मलबे में दबकर मौत
ठाणे, 1 नवंबर: महाराष्ट्र के ठाणे में एक मकान के गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई है। ठाणे के शिलफाटा में वेतल पाड़ा के पास देसाई गांव में ये हादसा हुआ है। ठाणे नगर निगम ने बताया है कि हादसे के बाद आरडीएमसी, टीडीआरएफ, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची हैं और बचाव अभियान जारी है। अभी तक एक महिला का शव मिला है। जिनकी पहचान सपना विनोद पाटिल के तौर पर हुई है, जो इसी मकान में रहती थीं। शव को दाईघर पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह करीब साढ़े 11 बजे ये घटना हुई। आरडीएमसी प्रमुख संतोष कदम ने बताया है कि घर में आग लग गई थी, जिसके बाद ढांचा ढह गया। घर काफी पुराना था और जर्जर हालत में था। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मृतक सपना पाटिल का शव मलबे से बाहर निकाला गया, जो दब गई थी और जब तक उनको निकाला गया वो दम तोड़ चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रेस्क्यू टीम ने बचाव का काम पूरा कर लिया है और स्थिति नियंत्रण में है।












Click it and Unblock the Notifications