महाराष्ट्र सरकार ने शुरू की पिंक ई-रिक्शा योजना, सीएम एकनाथ शिंदे ने किया शुभांरभ

Maharastra News: महाराष्ट्र सरकार ने पिंक ई-रिक्शा योजना शुरू की है। रविवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने छत्रपति संभाजीनगर में इस योजना का आधिकारिक रूप से शुभारंभ किया। इस योजना के माध्यम से महाराष्ट्र में पात्र महिलाओं को ई-रिक्शा खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजन से राज्य भर के 17 शहरों की करीब 10,000 महिलाओं को लाभ मिलेगा ।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पूर्व योजना शुरू करने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है। नवरात्र चल रहे हैं। मैंने लाडली बहन योजना शुरू की। 2.5 करोड़ मेरी लाडली बहनों को इसका फायदा मिला है। आज पिंक रिक्शा योजना भी यहां पर शुरू हुई है। आज हमारी कई बहनों को पिंक रिक्शा दी गई है।

maharashtra news jpg

क्या है पिंक ई-रिक्शा योजना

इससे पहले, सरकार ने मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना शुरू की थी, जिसमें 20 से 65 वर्ष की आयु की महिलाओं को 1500 रुपये मासिक भत्ता देने का वादा किया गया था। पिंक ई-रिक्शा योजना की शुरुआत इसी प्रतिबद्धता पर आधारित है, जिसमें ई-रिक्शा खरीदने के लिए 80,000 रुपये तक की पर्याप्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें बंदरों को खाना खिलाने की आदत बदलिए, इससे क्या फायदा? जानें दिल्ली हाईकोर्ट ने ऐसा क्यों कहा

पात्रता मानदंडों में महाराष्ट्र में स्थायी निवास और वैध ड्राइविंग लाइसेंस का होना शामिल है। इस योजना में न केवल लाभार्थियों को 20 प्रतिशत का योगदान देना होता है, बल्कि बैंक ऋण के माध्यम से 70 प्रतिशत धन की व्यवस्था भी की जाती है, जबकि शेष राशि सरकार वहन करती है।

यह भी पढ़ें Delhi: नींद में था मजदूर, बदमाश ने की डंडे से पिटाई, CCTV में कैद हुई घटना, देखें VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+