Delhi: नींद में था मजदूर, बदमाश ने की डंडे से पिटाई, CCTV में कैद हुई घटना, देखें VIDEO
Delhi Viral Video: उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सीसीटीवी में कैद हुई, जिसमें एक युवक को दुकान के बाहर सो रहे एक मजदूर पर डंडे से बर्बरता करते हुए देखा गया है। हमले के दौरान उसका हथियार टूट जाने के बावजूद हमलावर ने अपनी हिंसा नहीं रोकी और अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर मौके से भागने से पहले मजदूर को पीटना जारी रखा।
हैरानी की बात है कि यह घटना पुलिस बूथ से कुछ कदम की दूरी पर हुई है।सीसीटीवी फुटेज में हमले को स्पष्ट रूप से दिख रहा है, कि हमलावर पहले सो रहे व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उसका चेहरा खोलता है, फिर लगभग 20 सेकंड में उस पर 14 बार वार करता है।

मजदूर द्वारा दया की गुहार लगाने के बावजूद, हमलावर ने लगभग 10 सेकंड में उसे सात बार और मारता है। इस घटना में मजदूर ने पिटाई बंद करने के लिए बेताब होकर इशारा भी किया, लेकिन युवक ने उसकी बात अनसुनी कर दी और अपने समूह के साथ बाइक पर सवार होकर चला गया।
बहरहाल इस वारदात का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वहीं हिंसा की इस जघन्य घटना ने पुलिस की गश्ती ड्यूटी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर इसलिए क्योंकि यह घटना एक पुलिस बूथ के पास हुई। दिल्ली पुलिस थानों को पैदल गश्त करने के निर्देश जारी किए जाने के बावजूद, रात 9 बजे के बाद एक पॉश इलाके में हुआ यह क्रूर हमला पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर रहा है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि पार्क से सटे पुलिस बूथ के पास का इलाका नशेड़ियों का अड्डा माना जाता है। फिर भी पुलिसद्वारा ऐसी गतिविधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
यह भी पढ़ें Exit Poll: हरियाणा में जेजेपी, J-K में PDP के सफाए के पीछे है BJP इफेक्ट












Click it and Unblock the Notifications