महाराष्‍ट्र सरकार ने प्री-प्राइमरी से कक्षा 4 तक के बच्‍चों के लिए लिया ये बड़ा निर्णय

महाराष्‍ट्र सरकार ने स्‍कूल में पढ़ने वाले कक्षा 4 तक के बच्‍चों के हित को ध्‍यान में रखते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। राज्य सरकार ने अब फैसला किया है कि प्री-प्राइमरी से कक्षा 4 तक के बच्चों के लिए स्कूल सुबह नौ बजे या उसके बाद खुलेंगे।

बता दें अभी तक 4 तक के बच्चों के लिए अधिकांश स्कूल सुबह सात या आठ बजे खुल रहे है जिसके चलते बच्चों को सुबह 5:30 से 6:30 बजे के बीच उठकर तैयार होना पड़ता है।

school

राज्य सरकार ने बच्‍चों की इस परेशानी को ध्‍यान में रखते हुए ये फैसला किया है कि प्री-प्राइमरी से कक्षा 4 तक के बच्चों के लिए स्कूल सुबह नौ बजे या उसके बाद खुलेंगे।

19 जून को शिक्षा अधिकारियों ने जिले के सभी मीडियम और मैनेजमेंट स्कूलों को इस नए समय के बारे में आदेश जारी किए। फिलहाल तो सरकार अपने इस फैसले को बदलने के मूड में नजर नहीं आ रही है।

बता दें महाराष्‍ट्र में जो जिला परिषद स्कूल, जो सुबह 9:40 बजे से शाम 4 बजे तक चलते हैं, उन पर ये आदेश लागू नहीं होगा। हालांकि, सहायता प्राप्त और निजी सहायता प्राप्त स्कूलों को अपने समय में बदलाव करना होगा।

क्‍या प्राइवेट स्‍कूलों पर भी लागू होगा ये फैसला?

यह देखना अभी बाकी है कि निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूल अपने शेड्यूल में बदलाव करेंगे या नहीं। अभी कई बच्चे अपर्याप्त नींद के कारण स्कूल के समय में सोते हुए देखे जाते हैं।

बता दें महाराष्‍ट्र सरकार से पहले राज्यपाल रमेश बैस ने इस मुद्दे को उठाया और शिक्षा विभाग को चौथी कक्षा तक के स्कूलों को सुबह 9 बजे के बाद खोलने के निर्देश दिए थे। राज्यपाल के इस निर्देशों के बाद सरकार ने 8 फरवरी, 2024 को एक सर्कुलर जारी किया। इस नए समय का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चों को पर्याप्त नींद मिले और वे स्कूल के समय में अधिक ध्यान दें।

स्कूल के समय में बदलाव से बच्चों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है। माता-पिता और शिक्षकों को उम्मीद है कि स्कूल में देरी से पढ़ाई शुरू करने से बच्चों की समग्र सेहत और शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+