मुंबई ने जीत ली बड़ी जंग, 100% वयस्कों को लग गई कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज
मुंबई। कोरोना महामारी के खिलाफ मुंबई ने बड़ी जंग जीत ली है। कोरोना वायरस के विरुद्ध सबसे बड़ा हथियार कोविड वैक्सीन ही है और मुंबई ने इसमेंॆ बड़ी सफलता हासिल कर ली है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 5 अप्रैल को मुंबई के 100 फीसदी व्यस्कों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग गई है। कोरोना के खिलाफ मुंबई ने बड़ी सफलता हासिल की है। बीएससी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अब मुंबई के 100 फीसदी लोगों को कोविड वैक्सीन लग गई।

मुंबई में अनुमानित व्यस्क आबाजी 92.36 लाख है। अधिकारियों के मुताबिक मार्च में उन्होंने 99.6 फीसदी व्यस्कों वैक्सीन लगाने का आंकड़ा पार कर लिया था और अनुमान लगाया जा रहा था कि अप्रैल के पहले हफ्ते में ये 100 फीसदी हो जाएगा। ऐसा ही देखने को भी मिला है। हालांकि बच्चों के कोरोना वैक्सीनेशन में मुंबई की स्थिति अच्छी नही है। बीएमसी के आंकड़ों के मुताबिक, 12 से 14 साल के बच्चों के टीकाकरण अभियान को मुंबई का प्रदर्शन बेहद खराब है। इस उम्र के केवल 10 फीसदी लोगों को ही कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में 12-14 साल की उम्र के करीब 4 लाख बच्चे हैं, वहीं 4 अप्रैल तक जारी किए आंकड़ों के मुताबिक 38,365 बच्चों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है । आपको बता दें कि 16 मार्च से 12 से 14 साल के बच्चों के लिए वैक्सीन शुरू की गई है।DA Hike: इन लाखों कर्मचारियों को मिला तोहफा, महंगाई भत्ते में इजाफा, मिलेगा 3 महीने का एरियर












Click it and Unblock the Notifications