DA Hike: इन लाखों कर्मचारियों को मिला तोहफा, महंगाई भत्ते में इजाफा, मिलेगा 3 महीने का एरियर
DA Hike: इन लाखों कर्मचारियों को मिला तोहफा, महंगाई भत्ते में इजाफा, मिलेगा 3 महीने का एरियर
नई दिल्ली। अप्रैल महीने के साथ नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो गई है। वहीं केंद्र सरकार के साथ-साथ अब अलग-अलग राज्यों के कर्मचारियों को भी सरकार सैलरी बढ़ोतरी का तोहफा दे रही है। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की तो अब कर्नाटक सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को रिवाइज कर दिया है।

इन कर्मचारियों को तोहफा
कर्नाटक सरकार ने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी कर दिया है। राज्य सरकार ने बताया कि कर्मचारियों के मौजूदा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर इसे 24.50% से बढ़ाकर 27.25% कर दिया है। सरकार ने 1 जनवरी 2022 से इसे बढ़ाने का फैसला किया है। प्रदेश सरकार की ओर से इस बारे में ट्वीट कर जानकारी की गई, जिसके मुताबिक महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का लाभ उन राज्य कर्मचारियों को होगा, जो सरकारी दफ्तरों, एडेड एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन आदि में कार्यरत हैं। वहीं इसका लाभ सरकारी शिक्षकों, जिया पंचायतों, नियमित कर्मचारियों, यूनिवर्सिटी में कार्यरत कर्मचारियों पर लागू होगा।
वहीं यूजीसी, एआईसीटीई और आईसीएआर पे स्केल पाने वाले कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ोतरी का ऐलान बाद में किया जाएगा। सरकार ने कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनभोगियों के महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी कर दी है। आपको बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने भी अपने लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की और इसे बढ़ाकर 31 से 34 फीसदी कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications