Go First flight: सूरत डायवर्ट किए गए विमानों के पैसेंजर हलकान, मुंबई पहुंचने पर सुनाई आपबीती, VIDEO
Go First Flight मुंबई पहुंचने पर यात्रियों ने आपबीती सुनाई। एक यात्री ने बताया कि उन्हें चार घंटों तक इंतजार करना पड़ा। देर रात सीनियर सिटिजन यात्रियों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।

Go First: गो फर्स्ट की फ्लाइट डायवर्ट और कैंसिल होने से परेशान होने यात्रियों ने अपनी भड़ास निकाली है। श्रीनगर से मुंबई और दिल्ली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट डायवर्ट की गई है।
सूरत एयरपोर्ट पर डायवर्ट की गई फ्लाइट के बारे में एयरपोर्ट डायरेक्टर रुपेश कुमार ने कहा, डायवर्ट किए गए विमानों को सूरत से गंतव्य के लिए दोबारा रवाना कर दिया गया है।
सूरत डायवर्ट किए जाने के बाद देर रात मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों ने अपनी परेशानी शेयर की। दो मई की रात समाचार एजेंसी ANI की वीडियो रिपोर्ट में यात्रियों को एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा गया।
मुंबई पहुंचने पर एक यात्री रवि रिंके ने कहा, ग्राहक उनकी पहली प्राथमिकता होती...यात्रियों को गंतव्य तक ले जाना महत्वपूर्ण है लेकिन यहां हमें कम से कम साढ़े 4 घंटे इंतजार करना पड़ा।
अमृतसर से आई रिपोर्ट के अनुसार गो फर्स्ट की टिकट कैंसिल हो गई, काउंटर पर जाने पर लोगों को कोई मदद नहीं मिली। गो फर्स्ट के काउंटर पर पूरी तरह सन्नाटा दिखा। कई अन्य शहरों के आउटलेट्स भी बंद दिखने की खबरें आईं।












Click it and Unblock the Notifications