ठाणे की केमिकल कंपनी में गैस रिसाव, छाई धुंध, आंखों में होने लगी जलन ,
Ambernath Chemical Factory Gas Leak: महाराष्ट्र के ठाणे के अंबरनाथ में बीती रात एक केमिकल फैक्ट्री से अचानक गैस का रिसाव हुआ। इस घटना ने हवा में गैस फैला दी, जिससे लोगों को गले में खराश और आंखों में जलन और सास लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
घटना की सूचना ब्रिगेड के एक अधिकारी ने दी, जिन्होंने बताया कि रात 11 बजे के बाद गैस फैलनी शुरू हुईयह स्थिति रात नौ बजे से बारह बजे के बीच उत्पन्न हुई, जब शहर में धुंध जैसी स्थिति बन गई। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

छाई धुंध
रिसाव के स्रोत की पहचान हाइड्रोक्लोरिक एसिड, फॉस्फोरस ट्राइक्लोराइड और फॉस्फोरस पेंटॉक्साइड से संबंधित कंपनी निकेकेम प्रोडक्ट्स के रूप में की गई है। रात 11:30 बजे तक धुंध सी छा गई थी और शहर भर में धुंआ सा छा गया।
नहीं हुआ जान-माल का नुकसान
घटनास्थल पर मौजूद एक फायर ब्रिगेड अधिकारी ने कहा "गैस रिसाव MIDC अंबरनाथ के निकेकेम से शुरू हुआ था। यह 1 किलोमीटर के क्षेत्र में फैल गया, लेकिन दो घंटे के भीतर स्थिति पर काबू पा लिया गया। कोई घायल या अस्पताल में भर्ती नहीं हुआ है।"
अंबरनाथ मोरावली के नागरिकों को हुई दिक्कत
अंबरनाथ मोरीवली में रहने वाले जयेश नायर ने रात को बहुत खराब बताया। उन्होंने बताया कि वे अपनी खिड़कियों से बाहर कुछ नहीं देख पा रहे थे और उन्हें लगातार उल्टी और आंखों में जलन हो रही थी। उन्होंने कहा, "शुक्र है कि बारिश के कारण हवा साफ हो गई क्योंकि स्मॉग जैसी स्थिति के चलते निवासियों में दहशत फैल गई।












Click it and Unblock the Notifications