महाराष्ट्र के पूर्व कांग्रेस मंत्री कृपाशंकर सिंह बीजेपी में हुए शामिल, 2019 में छोड़ा था कांग्रेस का साथ

मुंबई, जुलाई 07: महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार में मंत्री रहे कृपाशंकर सिंह ने बुधवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। कृपाशंकर सिंह ने पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस और चंद्रकांत पाटिल की मौजूदगी में बीजेपी जॉइन की है। कृपाशंकर सिंह ने सितंबर 2019 में ही कांग्रेस छोड़ दी थी। उनका आरोप था कि पार्टी आलाकमान उन्हें साइड लाइन कर रहा है। हालांकि, सिंह ने इससे पहले ही पार्टी गतिविधियों से दूरी बनाना शुरू कर दिया था।

Recommended Video

    Kripashankar Singh Join BJP: Devendra Fadnavis, Chandrakant Patil ने दिलाई सदस्यता | वनइंडिया हिंदी
    Former Congress Minister Kripashankar Singh joins Bhartiya Janata Party in Mumbai

    यूपी के जौनपुर में राजपूत परिवार में जन्मे कृपाशंकर सिंह ने मुंबई में राजनीति में फर्श से अर्श का सफर तय कर लिया। मुंबई में उत्तर भारतीयों के बीच कृपाशंकर सिंह का बड़ा कद है। कृपाशंकर सिंह का बीजेपी में आना इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि कुछ ही समय में बृहनमुंबई नगरपालिका (बीएमसी) चुनाव होने हैं। बीजेपी की नजर उत्तर भारतीय वोटों पर टिकी हुई है।

    कृपाशंकर सिंह की जिंदगी में बड़ा बदलाव तब आया जब उनकी मुलाकात पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी से हुई। उन्होंने कृपाशंकर को राजनीति में आने के लिए कहा था। जिसके बाद कृपाशंकर सिंह कांग्रेस सेवादल में शामिल हो गए। कृपाशंकर 1994 में एमएलसी बने। 1999 में सांताक्रूज से विधायक बने और फिर विलासराव देशमुख सरकार में गृह मंत्री बने। साल 2007 और साल 2011 में वो मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष बने। 2014 के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद वो कांग्रेस में किनारे कर दिए गए।

    कृपाशंकर सिंह ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 की समाप्ति की बाद कांग्रेस के रुख का विरोध किया था। सिंह ने कहा कि, मैंने अनुच्छेद 370 को लेकर कांग्रेस पार्टी छोड़ी थी। इसे हटाए जाने की प्रक्रिया का विरोध किया जा सकता था लेकिन कांग्रेस को इसे हटाने का विरोध नहीं करना चाहिए था। मैंने पार्टी के रुख को लेकर सवाल किए लेकिन जवाब नहीं मिला। मैं बिना किसी शर्त के बीजेपी में शामिल हो रहा हूं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+