मुंबई के मलाड इलाके में 100 झुग्गियों में लगी भीषण आग, एक की मौत, कई लोग घायल
पुलिस कंट्रोल रूम को सोमवार सुबह करीब 11 बजकर 11 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। दमकल कर्मी दमकल के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग ने मुंबई के मलाड ईस्ट इलाके के जमरिशी नगर में लेवल 2 में आग लगने की सूचना दी।

Maharashtra Fire Breaks Out: मुंबई के मलाड इलाके में सोमवार को आग लगने की बड़ी घटना सामने आई। करीब 100 झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंच आग बुझाने में जुट गए। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरा मच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस कंट्रोल रूम को सोमवार सुबह करीब 11 बजकर 11 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। दमकल कर्मी दमकल के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग ने मुंबई के मलाड ईस्ट इलाके के जमरिशी नगर में लेवल 2 में आग लगने की सूचना दी। 1 जिला अग्निशमन अधिकारी, 2 अतिरिक्त जिला अग्निशमन अधिकारी और तीन अग्निशमन अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। आग लगने से एक लोग की मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल हो गए हैं।
वहीं, महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक कारखाने में भीषण आग लग गई थी। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। इलाके के लोगों ने बताया कि यहां जोरदार धमाका सुनाई दिया था। फैक्ट्री की साइट से धुएं का एक बड़ा गुबार उठता देखा गया था।
Recommended Video

नासिक में इगतपुरी तहसील के मुंडेगांव गांव में एक पॉली फिल्म फैक्ट्री में सुबह करीब 11 बजे आग लग गई थी। मौके पर दमकल की गाड़ियों को भेजा गया था। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवारनासिक ने कहा था कि जिंदल कंपनी की एक पॉली फिल्म फैक्ट्री के रिएक्टर प्लांट में विस्फोट हो गया था। इस घटना में 2 व्यक्ति की मौत हो गई थी और 17 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नासिक फैक्ट्री विस्फोट में घायलों से मिलने अस्पताल गए थे। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी। प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। साथ ही मामले की जांच कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: टॉवर वैगन ट्रेन ने 4 कर्मचारियों को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत









Click it and Unblock the Notifications