आवारा कुत्तों को खाना खिलाने के लिए महिला पर क्यों लगा 8 लाख रुपए का जुर्माना?
मुंबई, 17 दिसंबर। अब आवारा कुत्तों को खाना खिलाना महंगा पड़ सकता है। हाल ही में महाराष्ट्र के नवी मुंबई से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। वहां की एक स्थानीय महिला ने आरोप लगाया कि उसकी आवासीय सोसायटी की प्रबंधन समिति ने परिसर के अंदर आवारा कुत्तों को खाना खिलाने पर उस पर आठ लाख रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया है। महिला जिस कॉलोनी में रहती हैं वहां 40 से अधिक घर हैं, और जुर्माना एनआरआई कॉम्प्लेक्स की प्रबंधन समिति ने लगाया है।

महिला पर लगाया 8 लाख का जुर्माना
मीडिया से बात करते हुए अंशु सिंह ने कहा कि हाउसिंग सोसाइटी परिसर के अंदर आवारा कुत्तों को खाना खिलाते पाए जाने वालों पर प्रतिदिन 5,000 रुपए का जुर्माना लगाती है। यह जुर्माना कूड़ा फैलाने के तौर पर लगाया जाता है। महिला ने आरोप लगाया कि उस पर लगाया गया कुल जर्माना अब 8 लाख रुपए हो चुका है। सोसायटी की प्रबंध समिति ने परिसर के अंदर कुत्तों को खाना खिलाते पाए जाने वालों पर जुर्माना लगाने का निर्णय लिया है।

सोसायटी ने बनाया नया नियम
सोसायटी ने ये नया नियम 2021 में शुरू किया था। महिला ने कहा कि उसके खाना खिलाने से पहले ही कई कई आवारा कुत्ते परिसर के अंदर घूमते पाए जाते हैं। महिला ने बताया कि ऐसा ही जुर्माना सोसायटी के एक अन्य निवासी पर लगाया गया है, जिसका कुल जुर्माना 6 लाख रुपए हैं। एक अन्य निवासी लीला वर्मा ने कहा कि सोसायटी के गार्ड उन सदस्यों को ट्रैक करते हैं जो आवारा कुत्तों को खाना खिलाते हैं।

कुत्तों की वजह से बुजुर्गों को लगता है डर
महिला ने बताया कि गार्ड कुत्तों को खाना खिलाने वालों का नाम नोट कर लेते थे। इसके बात इसकी जानकारी सूचना प्रबंध समिति को दी जाती थी, जो बदले में जुर्माने को जोड़कर लोगों के घर भेज देते थे। हालांकि, हाउसिंग कॉम्प्लेक्स की सचिव विनीता श्रीनंदन ने मीडिया को बताया कि बच्चे ट्यूशन के लिए जाते समय आवारा कुत्तों के पीछे भागते हैं और वरिष्ठ नागरिक डर के कारण सोसाइटी में आजादी से घूम नहीं पाते।

सोसायटी ने दी सफाई
आरोपों पर सोसायटी ने सफाई और स्वच्छता को इसकी वजह बताते हुए कहा कि चूंकि आवारा कुत्ते पार्किंग की जगह और अन्य क्षेत्रों में गंदगी करते हैं और उपद्रव मचाते हैंहैं। निवासियों को रात में ठीक से नींद नहीं आती है क्योंकि कुत्ते पूरे दिन चिल्लाते रहते हैं। सोसायटी ने आरोप लगाया कि हाउसिंग सोसाइटी ने कुत्तों के लिए एक बाड़ा बनाया है, लेकिन कुछ सदस्य अभी भी इन जानवरों को खुले में खिलाते हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली: परिवार का दावा पिटबुल से लड़ने के लिए पुलिस ने किया मजबूर, पालतू कुत्ते की मौत












Click it and Unblock the Notifications