महाराष्ट्र: शादी से पहले बेटी हुई गर्भवती तो पिता ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर कर दी उसकी हत्या, चार गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र के जालना में एक पिता द्वारा बेटी की हत्या करने का मामला सामने आया है। इस हत्या का कारण शादी से पहले बेटी के गर्भवती हो जाने को बताया जा रहा है। आरोपी पिता ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

महाराष्ट्र: शादी से पहले बेटी हुई गर्भवती तो पिता ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर कर दी उसकी हत्या, चार गिरफ्तार

गौरतलब है कि जालना जिले के भोकरदन तहसील के धावडा-मेहेगांव रोड पर एक 20 वर्षीय युवती का शव पाया गया था। युवती की लाश मिलने से इलाके में हडकंप मच गया था। इस मामले में पुलिस को जांच के दौरान चौंकानेवाली बात पता चली। शादी से पहले युवती गर्भवती हो गई थी। इस बात से लड़की का पिता काफी नाराज था, उसने लड़की के गर्भवती होने की बात रिश्तेदारों को बताई और उनके साथ मिलकर लड़की की हत्या कर दी।

महाराष्ट्र: शादी से पहले बेटी हुई गर्भवती तो पिता ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर कर दी उसकी हत्या, चार गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, मृतिका जब पुणे में पढ़ती थी, तब उसका एक लड़के के साथ प्रेम संबंध था। जिसकी वजह से लड़की गर्भवती हो गई थी। लड़की के घरवालों को जब यह बात पता चली तो वे इस बात पर काफी नाराज हुए। इसके बाद लड़की के पिता ने अपने तीन रिश्तेदारों के साथ मिलकर लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने लड़की के पिता सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें 1 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में रखने का फैसला सुनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+