महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: शरद पवार की NCP ने जारी की चौथी सूची, काटोल से सलिल देशमुख को बनाया उम्मीदवार
Maharashtra Assembly Election NCP list: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शरद चंद्र पवार की पार्टी एनसीपी ने उम्मीदवारों की चौथी सूची की घोषणा कर दी है। इस सूची में कुल 7 उम्मीदवार शामिल हैं, जिसमें काटोल से सलिल देशमुख को उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले इस सीट से पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को उम्मीदवार घोषित किया गया था, लेकिन अब उनके बेटे को टिकट दिया गया है।
एनसीपी ने अब तक 82 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। पहली सूची 24 अक्टूबर को जारी की गई थी, जिसमें 45 उम्मीदवार थे। इसके बाद 26 अक्टूबर को 22 और 27 अक्टूबर को 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी। अब 28 अक्टूबर को 7 नए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। चुनाव नजदीक आ रहे हैं, और एनसीपी की ओर से लगातार उम्मीदवारों की घोषणाएं चल रही हैं। अब देखना यह होगा कि चुनावी मैदान में ये उम्मीदवार कितनी सफलता हासिल करते हैं।

एनसीपी के घोषित उम्मीदवारों के नाम
1. काटोल विधानसभा सीट से सलिल अनिल देशमुख
2. माण विधानसभा सीट से प्रभारक घार्ग
3. खानापूर विधानसभा सीट से वैभव पाटिल
4. वाई विधानसभा सीट से अरुणादेवी पिसाट्ठ
5. दौंड विधानसभा सीट से रमेश थोराट
6. पुसद विधानसभा सीट से शरद मैंद
7. सिंदखेड़ा विधानसभा सीट से संदीप बेडसे
महाविकास अघाड़ी ने की 266 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा
महाविकास अघाड़ी ने अब तक 266 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। एनसीपी की ओर से 82, उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना से 83 और कांग्रेस की ओर से 4 सूचियों में 101 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। हालांकि, महाविकास अघाड़ी में कुछ सीटों को लेकर मतभेद चल रहा है, जिसके कारण सभी सीटों पर उम्मीदवार अभी तक नहीं उतारे जा सके हैं।
बीजेपी ने जारी की तीसरी सूची जारी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 25 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। इस तरह बीजेपी ने अब तक कुल 146 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पहले लिस्ट में 99 और दूसरी लिस्ट में 22 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था।
यह भी पढ़ें महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट, जानिए किसको कहां से मिला टिकट
20 नवंबर को होगी वोटिंग
ज्ञात हो कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं परिणाम की घोषणा 23 नवंबर को होगी। महाराष्ट्र में अभी महायुति गठबंधन की सत्ता है, जिसके मुखिया शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे हैं। इस गठबंधन में शिवसेना के अतिरिक्भात रतीय जनता पार्टी और डिप्टी सीएम अजित पवार की अगुवाई वाली NCP भी शामिल है। दूसरी तरफ , विपक्षी गठबंधन एमवीए है।
यह भी पढ़ें Waqf Bill पर जेपीसी की बैठक में फिर हंगामा, विपक्षी नेताओं ने किया वॉकआउट












Click it and Unblock the Notifications