महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट, जानिए किसको कहां से मिला टिकट

Maharashtra Assembly Election BJP Candidate List: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 25 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। इस तरह बीजेपी ने अब तक कुल 146 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पहले लिस्ट में 99 और दूसरी लिस्ट में 22 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था।

महायुति गठबंधन ने अब तक 288 सीटों में से 260 पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है, जबकि 28 सीटों पर अभी प्रत्याशी घोषित किए जाने बाकी हैं। महायुति में बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी शामिल हैं।बीजेपी के 146 उम्मीदवारों के अलावा, शिवसेना ने 65 और एनसीपी ने 49 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।

bjp

भाजपा की तीसरी सूची नीचे ट्वीट में देखें

नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव का भाजपा प्रत्याशी भी तय

भाजपा ने विधानसभा के अलावा लोकसभा की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी अपने प्रत्याशी का नाम घोषित किया है। भाजपा ने नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए संतुक मारोतराव हंबर्डे को टिकट दिया है। जारी लिस्ट के अनुसार महाराष्ट्र की नागपुर-पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा ने सुधाकर कोहले और नागपुर-उत्तर सीट से मिलिंद पांडुरंग माने को प्रयाशी बनाया है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी ने देवेंद्र फडणवीस के पीए रहे सुमित वानखेड़े को आर्वी से टिकट थमाया है।

महाविकास अघाड़ी ने कितने प्रत्याशी किये घोषित

वहीं, महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने अब तक 259 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है, जबकि 29 सीटों पर अभी प्रत्याशी घोषित किए जाने शेष हैं। एमवीए में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की एनसीपीएसपी शामिल हैं। शिवसेना यूबीटी ने 84, कांग्रेस ने 99 और एनसीपीएसपी ने 76 सीटों पर उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे हैं।

20 नवंबर को होगी वोटिंग

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं परिणाम की घोषणा 23 नवंबर को होगी। महाराष्ट्र में अभी महायुति गठबंधन की सरकार है, जिसके मुखिया शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे हैं। इस गठबंधन में शिवसेना के अलावा भारतीय जनता पार्टी और डिप्टी सीएम अजित पवार की अगुवाई वाली NCP भी शामिल है। दूसरी ओर , विपक्षी गठबंधन एमवीए है।

इसमें उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT), कांग्रेस और सीनियर नेता शरद पवार की लीडरशिप वाली NCP (SP) शामिल है। 2019 विधानसभा चुनाव के परिणाम की जाये, तो यहां भाजपा ने 165 उम्मीदवार उतारे थे और इसमें से 105 सीटों पर जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी।

यह भी पढ़ें CG: अबूझमाड़ में नया सुरक्षा कैंप खुला, नक्सली भागे, 20 साल बाद गांव लौटे ग्रामीण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+