Waqf Bill पर जेपीसी की बैठक में फिर हंगामा, विपक्षी नेताओं ने किया वॉकआउट
Waqf Bill JPC Meeting: आज संसद भवन परिसर में वक्फ संशोधन बिल पर चल रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठक में फिर हंगामा देखने को मिला। मिली जानकारी के मुताबिक जेपीसी मीटिंग में विपक्षी दलों के सदस्यों ने बैठक में पेश की गई दिल्ली वक्फ बोर्ड के सीईओ की रिपोर्ट पर आपत्ति जताई है। इसके बाद इन सदस्यों ने हंगामा करते हुए वॉकआउट कर दिया। विपक्ष के सदस्यों ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के सीईओ की रिपोर्ट पर आपत्ति जताई है।
मुख्यमंत्री आतिशी के पत्र पर मचा हंगामा
दरअसल, आम आदमी पार्टी की सीनियर नेता और दिल्ली की सीएम आतिशी ने सांसद जगदम्बिका पाल को भेजे गए पत्र में आईएएस अधिकारी अश्विनी कुमार द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट को अमान्य घोषित किया।

उनका कहना है कि एमसीडी आयुक्त और दिल्ली वक्फ बोर्ड के प्रशासक अश्विनी कुमार ने मुख्यमंत्री आतिशी की मंजूरी के बिना वक्फ बोर्ड की प्रारंभिक रिपोर्ट में बदलाव किया। और इसमें वक्फ संपत्तियों को लेकर कई गड़बड़ियों का जिक्र किया गया है। इसके बाद विपक्षी दलों के सदस्य नाराज होकर वाकआउट कर दिया। वाकआउट करने वालों में आप के संजय सिंह, डीएमके के मोहम्मद अब्दुल्ला, कांग्रेस के नसीर हुसैन समेत कई नाम हैं।
पहले भी हुआ था हंगामा
ज्ञात हो कि इसे पहले भी वक्फ बिल के लिए जेपीसी की बैठक में भाजपा और टीएमसी के बीच जोरदार झड़प भी हुई थी । इस दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी घायल हो गए थे। जानकारी के मुताबिक, कल्याण बनर्जी ने एक पानी की बोतल उठाई और उसे मेज पर दे मारी थी, जिससे वह दुर्घटनावश खुद को चोट पहुंचा बैठे। इसके बाद उनको संस्पेंड कर दिया गया था।
इधर, सत्ताधारी दाल बीजेपी ने आरोप लगाया है कि गुस्से में कल्याण बनर्जी ने बोतल को मेज पर पटकने के बाद उसे चेयरमैन की तरफ उछाला था, जिससे उन्हें चोट लगी। वहीं, विपक्ष ने इस घटना के लिए भाजपा सांसदों को जिम्मेदार ठहराया था ।












Click it and Unblock the Notifications