उद्धव ठाकरे की भावुक अपील का जवाब देंगे एकनाथ शिंदे, थोड़ी देर में कर सकते हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस
मुंबई, जून 22। महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट के बीच सरकार बचाने में लगे सीएम उद्धव ठाकरे ने शिवसेना से बागी हुए एकनाथ शिंदे से एक भावुक अपील की है। उन्होंने कहा है कि अगर आप मेरी आवाज सुन रहे हैं तो मेरे सामने आइए और मुझ से बात कीजिए। उद्धव ठाकरे की इस अपील को लेकर अभी तक शिंदे की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। हालांकि कहा जा रहा है कि एकनाथ शिंदे कुछ देर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं, जिसमें वो उद्धव ठाकरे की बातों का जवाब दे सकते हैं।

शिंदे के पास 46 विधायकों का समर्थन
एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि उनके पास 46 विधायकों का समर्थन है और अगर ऐसा होता है तो महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार गिरना तय है। इस स्थिति में उद्धव ठाकरे के सामने सरकार बचाने से ज्यादा चुनौती शिवसेना को बचाने की है।












Click it and Unblock the Notifications