पहले हिंदुत्व और बाला साहब के प्रति वफादारी की बात, फिर एकनाथ शिंदे ने शिवसेना को ट्विटर बायो से किया डिलीट
मुंबई, 21 जून। शिवसेना के बागी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे ने हिंदुत्व और बालासाहब के विषय पर ट्वीट के बाद शिवसेना को अपने ट्विटर बायो से हटा दिया है। इससे पहले शिंदे ने ट्वीट कर कहा कि वो एक शिव सैनिक थे और पार्टी के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे से सीखे गए आदर्शों के साथ विश्वासघात नहीं करेंगे।

मंगलवार को महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट गहराने के बाद महाविकास आघाड़ी सरकार का खतरे में आ गई है। एकनाथ शिंदे के साथ शिवसेना के बागी विधायकों को मनाने की लाख कोशिशों के बावजूद स्थिति नहीं बदली। जिसके बाद महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे को मंगलवार को राज्य विधानमंडल में पार्टी के नेता के रूप में हटा दिया गया और मुंबई के एक विधायक अजय चौधरी को उनके स्थान पर शिवसेना के विधायक दल के नेता के तौर पर नामित किया गया।
शिवसेना से बगावत करने के बाद एकनाथ शिंदे ने ट्विट किया 'हम बालासाहेब ठाकरे के शिव सैनिक हैं। बालासाहेब ने हमें हिंदुत्व सिखाया है। हमने सत्ता के लिए बालासाहेब के आदर्शों और धर्मवीर आनंद दिघे की शिक्षाओं के साथ कभी विश्वासघात नहीं किया है और न ही कभी करेंगे।' जिस वक्त उन्होंने ट्वीट किया लगभग उसी समय शिवसेना ने उन्हें राज्य विधानमंडल में पार्टी के नेता के रूप में बर्खास्त कर दिया और मुंबई के एक विधायक अजय चौधरी को उनके स्थान पर नामित कर दिया। जिसके बाद शिंदे ने अपने ट्विटर बायो से पार्टी शिवसेना का नाम हटा दिया।












Click it and Unblock the Notifications