'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे पर बोले CM एकनाथ शिंदे, 'शिवा जी की धरती पर ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं'

नई दिल्ली, 24 सितंबर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुणे में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के कार्यकर्ताओं की तरफ से 'पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि "छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि" पर "राष्ट्र-विरोधी" नारे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। आपको बता दें कि शुक्रवार को एक वीडियो हुआ वायरल हुआ था। इस वीडियो में PFI कैडर पुणे में ईडी और सीबीआई की कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं, इस दौरान प्रदर्शनकारियों की तरफ से "पाकिस्तान जिंदाबाद" के नारे भी लगाए गए थे।

eknath shindey

घटना को CM ने बताया निंदनीय
महाराष्ट्र सरकार ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुणे में जिस तरह के राष्ट्र-विरोधी 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए गए, उसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी ही कम है। उन्होंने कहा कि पुलिस निश्चित रूप से मामले में उचित कार्रवाई करेगी, लेकिन शिवाजी की भूमि पर इस तरह के नारे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी की निंदा
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई महाराष्ट्र या भारत में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाता है, तो उस व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के बारे में हम पता करेंगे और वो जहां भी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि गुरुवार को टेरर फंडिंग और आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप में एनआईए, ईडी और राज्य पुलिस बलों की तरफ से 15 राज्यों में पीएफआई के नेताओं और कार्यालयों पर कार्रवाई की गई थी। इस कार्रवाई में 106 अधिक पीएफआई के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। अपने नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ पीएफआई कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए थे। वहीं, केरल में पीएफआई की तरफ से एक दिन का राज्यव्यापी बंद भी बुलाया गया था।

ये भी पढ़ें- गौतम अडानी ने की उद्धव ठाकरे से उनके घर जाकर मुलाकात, महाराष्ट्र की सियासत में हलचल के हैं संकेत!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+